आजमगढ़: आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद संजय सिंह पार्टी के सदस्यता अभियान के चलते आजमगढ़ और बलिया के दौरे पर है.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद संजय सिंह पार्टी के सदस्यता अभियान के चलते आजमगढ़ और बलिया के दौरे के अन्तर्गत आजमगढ़ में पार्टी कार्यालय पर उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

भाजपा को नफरत व प्रतिशोध की राजनीति करने वाला बताया वहीं कहा भाजपा को मनहूस पार्टी की भी संज्ञा दी। संजय सिंह लगातार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं खासकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर तल्ख दिखाई दिए।

उन्होंने कहा कि बीजेपी चंदा चोर पार्टी है और राम मंदिर के नाम पर चंदा चोरी की है। लोग असलियत जानने लगे हैं। कानपुर में तो बकायदा इनसे सावधान रहने के पोस्टर बैनर लगा दिए गए हैं। इसे भाजपाई खंबे पर चढ़ कर हटा रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी 1 महीने में पूरे प्रदेश में एक करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य को लेकर निकली है और यहां की जनता को तय करना है कि वह स्कूल, हॉस्पिटल फ्री बिजली पानी देने वाले को चुनती है या किसी और को।

पिछले साढे 4 साल में भाजपा ने प्रदेश को नर्क बना दिया है। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता भाजपा की असलियत जनता को बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछड़ा, दलित, मुसलमान, ब्राह्मण विरोधी है। शिक्षकों की भर्ती में पिछड़ों के आरक्षण को खत्म करने का काम किया गया। कानपुर में खुशी दुबे समेत 4 महिलाओं को 1 साल से बिना वजह के जेल में बंद कर रखा है।

योगी नफरत और प्रतिशोध की राजनीति करते हैं। कोरोना के नाम पर भाजपा सरकार पर घोटाले का आरोप लगाते हुए संजय सिंह ने कहा कि वेंटिलेटर की खरीद के नाम पर घोटाला किया गया है। 10 लाख का वेंटीलेटर 22 लाख में खरीदा जा रहा है। ऑक्सीमीटर ₹800 का है उसको 5 हजार में खरीदा जा रहा है। 16 सौ का थर्मामीटर 13 हजार में खरीदा जा रहा है।

भाजपा सरकार 8 सौ प्रतिशत कमीशन खाने में लिप्त है। वही उन्होंने कहा कि यह योगी जी 2017 से ही शमशान बनाने का काम कर रहे थे। बीजेपी मनहूस पार्टी है। हालत ऐसी हो गई थी कि कोरोना के चलते गांव-गांव में श्मशान बन गए थे। वही प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि 8 साल 10 साल की बच्चियों के रेप हो रहे हैं। रंगदारी के लिए एसएसपी व्यापारी की हत्या करा देता है। हाथरस जैसे कांड होते हैं।

पेगासस जासूसी कांड पर उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया और कहा कि समाचार चैनल और अखबार के दफ्तर को निशाना बनाया गया। जिन्होंने इनके खिलाफ छापा था उसके खिलाफ छापेमारी की। इसका मतलब यह कि खिलाफ छापोगे तो छापेमारी होगी। वहीं उन्होंने कहा कि देश बाबा साहब के संविधान से चलेगा ना कि तानाशाही से। इससे पहले सांसद संजय सिंह का स्वागत पार्टी कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर किया। इस दौरान नारेबाजी भी की गई।

बाइट – संजय सिंह (आम आदमी पार्टी सांसद)

रिपोर्टर अमन गुप्ता

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button