AAP ने पंजाब चुनाव में ड्रग्स तस्करी को बनाया था मुद्दा, अब विधायक उसी में धरा गया

नई दिल्ली। पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक एवं विधानसभा में नेता विपक्ष सुखपाल खैहरा के खिलाफ ढाई साल पुराने अंतरराष्ट्रीय हेरोइन तस्करी मामले में फाजिल्का जिला अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने केस चलाने को मंजूरी दे दी है। साथ ही गिरफ्तारी वारंट जारी कर उन्हें 30 नवंबर को तलब किया है।

अदालत ने खैहरा के नजदीकी गुरदेव सिंह सहित अन्य आठ लोगों को सजा सुनाई है। इनमें से पांच को 20-20 साल कैद की सजा सुनाई है। आरोपी अनिल कुमार उर्फ नीलू निवासी हिसानवाला जलालाबाद को भगोड़ा घोषित किया, जबकि एक अन्य काला सिंह को बरी किया गया है।

अदालत ने अन्य संदिग्ध आरोपियों के खिलाफ आए आवेदन को आधार बनाते हुए हैरोइन तस्करों से संलिप्तता के कारण खैहरा, तस्करों के सरगना गुरदेव सिंह की इंग्लैंड में रहने वाली बहन चरणजीत कौर, खैहरा के सुरक्षाकर्मी जोगा सिंह, मेजर सिंह बाजवा व एक अन्य व्यक्ति पर अलग से केस चलाने के आदेश दिए। सभी को 30 नवंबर को अदालत में पेश होना होगा। इनके भी गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2015 में सुखपाल सिंह खैहरा के करीबी एवं भुलत्थ मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरदेव सिंह सहित 10 अन्य लोगों को फाजिल्का पुलिस ने पाकिस्तान से हेरोइन व सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने तस्करों से दो किलोग्राम हेरोइन, 24 सोने के बिस्किट, एक पाक मोबाइल सिम व एक सफारी गाड़ी बरामद की थी। सरगना गुरदेव सिंह फाजिल्का के रास्ते पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाता था।

अपने गिरोह के जरिये हेरोइन इंग्लैंड में मेजर सिंह को भेजी जाती थी। मेजर सिंह के पाकिस्तान में तस्कर इम्तियाज अली से संबंध थे। उस समय खैहरा का नाम भी सामने आया था। हालांकि, पुलिस ने खैहरा के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया था।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button