संत गाडगे आजीवन सामाजिक विषमता और अन्याय के खिलाफ संघर्षरत रहे: सपा प्रमुख अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने संत गाडगे बाबा के चित्र पर माल्यार्पण किया।

समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने संत गाडगे बाबा के चित्र पर माल्यार्पण किया। महान समाज सुधारक संत गाडगे बाबा की जयंती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि संत गाडगे आजीवन सामाजिक विषमता और अन्याय के खिलाफ संघर्षरत रहे। वे समाज को जागरूक करते रहे। संत गाडगे व्यर्थ के कर्मकाण्डी एवं खोखली परम्पराओं से दूर रहे। अस्पृश्यता और जाति प्रथा के वे प्रबल विरोधी थे।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि संत गाडगे ने अपने समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलाने के लिये 31 शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की। बाबा गाडगे का बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर से भी निकट सम्बंध था। संत गाडगे का सम्पूर्ण जीवन और कार्य पूरे भारत के लिये प्रेरणास्रोत है।

Akhilesh Yadav

संत गाडगे जयंती समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, मनोज पाण्डेय एवं संजय गर्ग विधायक, अरविन्द कुमार सिंह सदस्य विधान परिषद, डॉ. रामकरन निर्मल, प्रदेश अध्यक्ष लोहियावाहिनी, अरविन्द गिरी प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

ये भी पढ़ें-अहमदाबाद में तीसरा टेस्ट जीतते ही कोहली तोड़ देंगे महेन्द्र सिंह धोनी का ये रिकॉर्ड…

इस अवसर पर डॉ. भूपेन्द्र दिवाकर प्रदेश महासचिव अनुसूचति जाति प्रकोष्ठ, सुनील दिवाकर, सोनू कन्नौजिया, निखिल कन्नौजिया, सतीश शर्मा समर, शरद कन्नौजिया, मोनू कन्नौजिया पार्षद, विनोद कन्नौजिया, प्रवीण दिवाकर, राहुल कन्नौजिया, डॉ. विकासदीप वर्मा, चन्द्र प्रकाश कन्नौजिया, अनूप निर्मल, सुमन दिवाकर, जय प्रकाश दिवाकर, श्रवण कन्नौजिया, संजय कन्नौजिया, हनुमान कन्नौजिया, धर्मेन्द्र कन्नौजिया, रजनीश कन्नौजिया, आर कन्नौजिया, धर्मेन्द्र कन्नौजिया, राम सागर यादव, अमन चौधरी, वीरू पाल, हरिकेश पहलवान आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button