धूम मचा रहा है अक्षरा सिंह का एक और जबरदस्त गाना, वायरल हो रहा है वीडियो

हाथरस कांड समेत अन्‍य बलात्‍कार की घटना से आक्रोशित अक्षरा सिंह ने कहा कि

हाथरस कांड समेत अन्‍य बलात्‍कार की घटना से आक्रोशित अक्षरा सिंह ने कहा कि रेपिस्‍टों को ‘चौराहे पे गोली मारो’। दरअसल ‘चौराहे पे गोली मारो’ उनका नया गाना है, यह गाना अब खूब वायरल भी हो रहा है। अक्षरा के इस गाने को अब तक लाखों लोगों ने देखा है।

गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह खुद मर्दानी लुक में नजर आ रही हैं। और कह रहीं हैं कि बलात्‍कारियों के लिए अब एक ही न्‍याय बचा है – ‘चौराहे पे गोली मारो’। गाना ‘चौराहे पे गोली मारो’ को अक्षरा ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। गाना ऑडियंस के रोंगटे खड़े करने वाला है, जिसका लिरिक्‍स मनोज मतलबी ने लिखा है। म्‍यूजिक मधुकर आनंद का है। गाने में अक्षरा रैप करती भी नजर आयीं हैं। कोरियोग्राफर कैटी हैं। अगर देखा जाये तो यह गाना भी भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में बड़ा हिट होने वाला गाना बन सकता है। इस गाने के अक्षरा का कहना है कि ऐसी घटनाएं सिर्फ सरकार के स्‍तर पर खत्‍म नहीं हो सकती। इसके लिए समाज को भी आगे आना होगा। बेटों को भी समझाना होगा और मनचलों को सबक सिखाना होगा। फिर भी अगर कुछ नहीं होता है तो ‘चौराहे पे गोली मारो’।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button