सावन में ऐसे पूजा कर पा सकते हैं भोलेनाथ की कृपा, जानिए कैसे करना है प्रसन्न?

25 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है और यह महीना देवों के देव महादेव को अत्यंत प्रिय है। कहते हैं कि इस माह में भगवान शंकर की पूजा करने से विशेष कृपा की प्राप्ति होती है।

25 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है और यह महीना देवों के देव महादेव को अत्यंत प्रिय है। कहते हैं कि इस माह में भगवान शंकर की पूजा करने से विशेष कृपा की प्राप्ति होती है। कहा भी गया है कि भगवान शंकर श्रद्धा के भूखे हैं, आपकी लाखों-करोड़ों की उनपर न्योछावर माया बेकार है, अगर आपमें सच्ची श्रद्धा नहीं है, इसलिए भोलेनाथ को जो भी अर्पित करिये उसमें श्रद्धा-भाव जरूर होना चाहिए। आप सावन के महीने में भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करिये और उन्हें प्रसन्न कीजिये| शिव की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामना को पूर्ण करिये।

शिवलिंग का जलाभिषेक ….

शिवलिंग के जलाभिषेक की बड़ी महिमा है, इसका बड़ा महत्व है| शिवलिंग का जलाभिषेक वैसे तो रोजाना करना चाहिये लेकिन अगर आप रोजाना नहीं भी करते हैं और सावन के विशेष माह में अगर आप ऐसा करते हैं तो भी शिवा की कृपा पा सकेंगे| बतादें कि सोमवार के दिन घर पर या मंदिर में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करना शुभ माना जाता है। और सावन के महीने में सोमवार पर शिवलिंग का जलाभिषेक और ज्यादा फलदायी हो जाता है| इस साल के सावन माह में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं|

शिव की पूजा सामग्री जान लें …..

बतादें कि, देवों के देव महादेव के अभिषेक में महादेव को जल, दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगाजल, गन्ना रस आदि से स्नान कराया जाता है। अभिषेक के बाद बेलपत्र, समीपत्र, दूब, कुशा, कमल, नीलकमल, जंवाफूल कनेर, राई फूल आदि से शिवजी को प्रसन्न किया जाता है। इसके साथ की भोग के रूप में धतूरा, भाँग और श्रीफल महादेव को चढ़ाया जाता है।

पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट……

जल
गंगा जल
गाय का दूध
दही
शहद
शक्कर
घी
सफेद चंदन
फूल और माला
कम से कम 5 या 51 बेलपत्र
शमी के पत्ते
अपामार्ग के पत्ते
दूर्वा
धतुरा
भांग
सुपारी
इलायची
लौंग
पान का पत्ता
धूप
दीपक
कपूर
रूई की बत्ती
कपड़ा

ख़ास ध्यान रखें- ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके भगवन शंकर की पूजा करनी चाहिए| शिव जी की पूजा करते वक्त आप ऊं नम: शिवाय का जाप करें| इसके अलावा शिवचालीसा, रुद्राष्टक और तांडव स्त्रोत का पाठ भी कर सकते हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button