Chanakya Niti: अगर नुकसान से चाहते हैं बचना तो ऐसे लोगों से रहें हमेशा दूर

आचार्य चाणक्य की गिनती भारत के श्रेष्ठ विद्वानों मे की जाती है। बुद्धि और अपनी अच्छी नीतियों के बल पर चंद्रगुप्त को शासक के रूप में स्थापित करने वाले आचार्य चाणक्य (Chanakya) को कूचनीति और राजनीति की अच्छी समझ थी। अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करके चाणक्य ने इतिहास की धारा को एक नया मोड़ दिया।

आचार्य चाणक्य की गिनती भारत के श्रेष्ठ विद्वानों मे की जाती है। बुद्धि और अपनी अच्छी नीतियों के बल पर चंद्रगुप्त को शासक के रूप में स्थापित करने वाले आचार्य चाणक्य (Chanakya) को कूचनीति और राजनीति की अच्छी समझ थी। अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करके चाणक्य ने इतिहास की धारा को एक नया मोड़ दिया।

क्षमता और प्रतिभा से जीवन में सफल हुए Chanakya

चाणक्य (Chanakya) ने अपने जीवन में अच्छी और बुरी दोनों परिस्थितियों का सामना किया था, उन्हें भी सफल होने के लिए बहुत अधिक संघर्ष करना पड़ा था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कभी भी अपना आत्मविश्वास कम नहीं होने दिया और अपने अच्छे गुणों और मजबूत इरादों से चाणक्य ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी क्षमता और प्रतिभा को साबित किया और जीवन में सफलता हासिल की।

Chanakya

चाणक्य (Chanakya) को कई विषयों को जानकारी थी, अर्थशास्त्र विषय के मर्मज्ञ थे। इसके साथ ही चाणक्य को राजनीति शास्त्र, सैन्य शास्त्र और कूटनीति शास्त्र की भी अच्छी जानकारी थी। उन्होंने अपने जीवन में जो कुछ भी सीखा और समक्षा, उसे अपनी पुस्तक चाणक्य नीति में दर्ज किया।

ये भी पढ़ें- आगरा : 20 फुट गहरे बोरवेल से बचाया कोबरा सांप !

चाणक्य (Chanakya) नीति में प्रभावशाली बातों का उल्लेख

आचार्य चाणक्य (Chanakya) ने चाणक्य नीति में बहुत ही प्रभावशाली बातों का उल्लेख किया गया है, जिनको ध्यान में रखकर जीवन की कुछ समस्याओं का समाधान प्राप्त करने और जीवन को सफल बना सकते हैं। चाणक्य के अनुसार, ऐसे लोगों से सदैव बचकर रहना चाहिए, जिनमें ये आदतें पाई जाती हैं।

लालची व्यक्ति की बातों पर कभी न करें भरोसा

चाणक्य के मुताबिक, लालची व्यक्ति का कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि लोभी व्यक्ति सदैव अपने हित की बात करेगा और उसका पूरा ध्यान अपने स्वार्थ को सिद्ध करने में रहेगा। ऐसा व्यक्ति समय आने पर धोखा भी दे सकता है, इसलिए लालची व्यक्ति से दूर रहने में ही भलाई है।

ये भी पढ़ें- जानें, ममता बनर्जी ने ऐसा क्यों कहा- बंगाल में सिर्फ बंगाली ही शासन करेगा

झूठ बोलने वाले व्यक्ति से रहें दूर

चाणक्य के मुताबिक, झूठ बोलने वाले व्यक्ति से सावधान रहना चाहिए। ऐसा व्यक्ति कभी भी अवसर आने पर झूठ बोल सकता है। झूठ बोलने वाला व्यक्ति अपने लाभ के लिए किसी भी हद जाने के लिए तैयार रहता है, इसलिए ऐसे व्यक्ति से बचकर रहना चाहिए और एक निश्चित दूर बनाकर रखनी चाहिए।

स्वार्थी व्यक्ति से हमेशा बचें

चाणक्य के अनुसार, स्वार्थी व्यक्ति सदैव अपने लाभ के बारे में सोचता है। ऐसे व्यक्ति सिर्फ लोगों का प्रयोग अपने हितों के लिए करते हैं। इनकी पहचान जितनी जल्दी हो जाए, उतना ही अच्छा है, नहीं तो ऐसे लोग बहुत बड़ी मुश्किल में डाल देते हैं। चाणक्य ने इन अवगुणों से युक्त व्यक्ति से दूर रहने की सलाह दी है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button