दिल्ली : कोरोना रिकवरी दर बढ़ कर 97.89 फीसदी पहुंची

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले अब 2,500 के करीब रह गए हैं।

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले अब 2,500 के करीब रह गए हैं। राहत की एक और बात यह है कि राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 97.89 फीसदी पहुंच गयी है।

दिल्ली में रविवार को सक्रिय मामले 147 और घटकर अब 2,544 रह गये। राजधानी में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गयी है।

ये भी पढ़े-सहारनपुर: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 4815 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ की हुई जांच

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 246 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,32,429 तक पहुंच गयी है जबकि 385 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 6,19,139 हो गयी। राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 97.89 फीसदी पहुंच गयी है।

इस दौरान आठ और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 10,746 पर पहुंच गया है। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.70 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में पूरे देश में दिल्ली चौथे स्थान पर है।राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 67,463 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जांच संख्या बढ़कर 98.73 लाख के पार पहुंच गयी है। प्रत्येक 10 लाख आबादी पर जांच का औसत 5,19,635 है। इस बीच, राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या घटकर 2,269 रह गयी जो शनिवार को 2,416 थी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button