CWG 2018: भारत को गोल्ड कोस्ट में ‘गोल्ड’ की सबसे ज्यादा उम्मीदें रेसलिंग से , देखें पूरा शेड्यूल
गोल्ड कोस्ट में भारत को गोल्ड मेडल की सबसे ज्यादा उम्मीदें रेसलिंग से हैं. इसका कारण है रेसलिंग में भाग लेने वाले एथलीट्स की सूची में बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम. इस सूची में भारतीय कुश्ती के पोस्टर बॉय और लगातार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुशील कुमार से लेकर, दुनिया भर में भारत का नाम रोशन करने वाली फोगाट सिस्टर्स तक के नाम हैं. इस टीम में ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडल विजेता साक्षी मलिक भी हैं, और ग्लास्गो में सिल्वर जीतने वाले बजरंग भी. ऐसे में अब यह देखना रोचक होगा कि यह दिग्गज अपनी धाक गोल्ड कोस्ट में कायम रख कर कितने मेडल जीत पाते हैं.
देखें क्या है भारतीय रेसलरों का पूरा शेड्यूल
तारीख | समय | कैटेगरी | नाम |
12 अप्रैल 2018 | 05:00 | पुरुष 57 किलो | राहुल बालासाहेब |
12 अप्रैल 2018 | 05:00 | पुरुष 74 किलो | सुशील कुमार |
12 अप्रैल 2018 | 05:00 | महिला 53 किलो | बबीता कुमारी |
12 अप्रैल 2018 | 05:00 | महिला 75 किलो | किरण |
12 अप्रैल 2018 | 12:00 | पुरुष 57 किलो फाइनल | |
12 अप्रैल 2018 | 12:00 | पुरुष 74 किलो फाइनल | |
12 अप्रैल 2018 | 12:00 | महिला 53 किलो फाइनल | |
12 अप्रैल 2018 | 12:00 | महिला 75 किलो फाइनल | |
13 अप्रैल 2018 | 05:00 | पुरुष 65 किलो | बजरंग |
13 अप्रैल 2018 | 05:00 | पुरुष 97 किलो | मौसम खत्री |
13 अप्रैल 2018 | 05:00 | महिला 58 किलो | पूजा ढांडा |
13 अप्रैल 2018 | 05:00 | महिला 69 किलो | दिव्या काकरान |
13 अप्रैल 2018 | 11:30 | पुरुष 65 किलो | |
13 अप्रैल 2018 | 11:30 | पुरुष 97 किलो | |
13 अप्रैल 2018 | 11:30 | महिला 58 किलो | |
13 अप्रैल 2018 | 11:30 | महिला 69 किलो | |
14 अप्रैल 2018 | 05:00 | पुरुष 86 किलो | सोमवीर |
14 अप्रैल 2018 | 05:00 | पुरुष 125 किलो | सुमीत |
14 अप्रैल 2018 | 05:00 | महिला 63 किलो | साक्षी मलिक |
14 अप्रैल 2018 | 05:00 | महिला 48 किलो | विनेश फोगाट |
14 अप्रैल 2018 | 11:30 | पुरुष 86 किलो | |
14 अप्रैल 2018 | 11:30 | पुरुष 125 किलो | |
14 अप्रैल 2018 | 11:30 | महिला 63 किलो | |
14 अप्रैल 2018 | 11:30 | महिला 48 किलो |
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]