दीपावली से पहले बन रहा है ये अद्भूत संयोग, जिस काम की करेंगे शुरुआत होगी खूब बरकत

दीपावली को अब बस चंद ही दिन बचे है। इस साल दिवाली के सात दिन पहले एक अद्भुत संयोग बन रहा है। इस दिवाली लक्ष्मी गणेश के साथ साथ भगवान शनि की भी खास कृपा मिलेगी।

दीपावली को अब बस चंद ही दिन बचे है। इस साल दिवाली के सात दिन पहले एक अद्भुत संयोग बन रहा है। इस दिवाली लक्ष्मी गणेश के साथ साथ भगवान शनि की भी खास कृपा मिलेगी। इसके लिए बहुत ही अद्भूत और शुभ संयोग एवं मुहूर्त्त।

नक्षत्रो में पुष्य नक्षत्र को शुभ एवं पुण्यदायक नक्षत्र माना जाता है। इस बार दीपावली के एक हफ्ते  पहले 7 नवंबर  दिन शनिवार को पुष्य नक्षत्र को  पूरा दिन शुभ योग वाला होगा। पुष्य नक्षत्र का मान 7 नवंबर को सूर्योदय पूर्व से रात में 4:59 बजे तक होगा।

पुष्य नक्षत्र के शुभ काल में की गयी खरीदारी बहुत ही शुभ परिणाम देती है। साथ ही उद्योगों और नए व्यापार की शुरुआत के लिए भी ये योग बहुत  अच्छा माना जाता है।  ये नक्षत्र  बहुत शक्तिशाली माना जाता है इतना ही नहीं अशुभ काल में शुभ काल में बदलने की ताक़त रखता है।

शनि देव इस नक्षत्र के स्वामी भी है और यह नक्षत्र शनिवार को पूरा दिन व्याप्त होगा। ऐसे में इसका व्यापारिक महत्त्व बढ़ जाता है। इस बार ग्रहों की स्थिति भी अति उत्तम है जहाँ शनि देव मकर राशि मे स्वगृही है ,गुरु स्वगृही है ,बुध एवं शुक्र राशि परिवर्तन राजयोग में है , बुधादित्य राजयोग के साथ साथ चंद्रमा भी स्वगृही स्थिति में रहेंगे ऐसे में यह समय अत्यंत श्रेष्ठ एवं शुभफलदायी है।

 यह भी पढ़े: शुक्रवार को पूजा के दौरान सुनें ये आरती, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर भक्तों पर बरसाती हैं कृपा

मांगलिक कार्यो की शुरूआत शुभफल दायक होती है

‘तिष्य और अमरेज्य’ जैसे अन्य नामों से भी पुकारे जाने वाले इस नक्षत्र की उपस्थिति कर्क राशि के 3-20 अंश से 16-40 अंश तक है। ‘अमरेज्य’ का श‍ाब्दिक अर्थ है, देवताओं के द्वारा पूजा जाने वाला।  शनि इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह हैं। इसी कारण विवाह को छोड़कर अन्य सभी मांगलिक कार्यो की शुरूआत शुभफल दायक होती है।

शनिदेव व्यक्ति के कर्म के फल प्रदायक ग्रह है। ऐसे में शुभ कार्यो की शुरुआत ऐसे समय मे किए जाने से शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है । अतः इस दिन विशेष कर खरीदारी ,निवेश और बड़े उद्योग की शुरुआत  या व्यापारिक लेन देन के लिए अति उत्तम होता है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button