देसी स्टार समर सिंह ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, “कइनी रोपनिया निहुर निहुर” हुआ 158 मिलियन पार

भोजपुरी के देसी स्टार यूट्यूब किंग समर सिंह का फुल टू धमाल रोपनी गीत कइनी रोपनिया निहुर निहुर ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाते हुए 158 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर गया है।

भोजपुरी के देसी स्टार यूट्यूब किंग समर सिंह का फुल टू धमाल रोपनी गीत कइनी रोपनिया निहुर निहुर ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाते हुए 158 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर गया है। यह गाना काफी वायरल हो चुका है। इस गाने को समर सिंह ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। समर सिंह का यह गाना ‘कइनी रोपनिया निहुर निहुर’ का वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच खूब पसंद लोकप्रिय हो रहा है।

गाने को समर सिंह और कविता यादव ने गाया है। सबसे खास बात यह है कि इस गाने के वीडियो में बारह साल के एक्टर एक्ट्रेस शुभम जैकर और खुशबू गाजीपुरी ने बहुत ही जबरदस्त डांस किया है, जोकि मन मोह लेते हैं।

समर सिंह ने इतना बड़ा अचीवमेंट हासिल करने पर सभी फैन्स दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। सोशल मीडिया के जरिये उन्होंने कहा “आप सभी को दिल से धन्यवाद। कईनी रोपनिया निहुर निहुर को 158 मिलियम से अधिक लोगों का प्यार मिल गया है।ऐसे ही अपना प्यार आशीर्वाद अपने समर सिंह और हमारी पूरी टीम पर बनाये रखिये।”

आपको बता दें कि यह गाना सुनने में जितना मधुर और प्यारा लगता है, उतना ही मजा इस गाने का वीडियो देखते हुए मिलता है। अपने खांटी देसी भोजपुरिया अंदाज में समर सिंह ने यह गीत गाकर सभी श्रोताओं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनके साथ स्वर मिलाया है सिंगर कविता यादव ने। गीतकार आलोक यादव के लिखे इस गीत को संगीत से सजाया है संगीतकार एडीआर आनंद ने। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, आशीष नायक हैं। कोरियोग्राफर सन्दीप राज, एडिटर आशीष नायक, पप्पू वर्मा, मैनेजर अफ़ज़ल शाह हैं। परिकल्पना पंकज सोनी की है। प्रोजेक्ट डिज़ाइनर एसके आनंद हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button