Dhanteras : क्या आप जानते हैं इस दिन दान का भी है विशेष महत्व

धनतेरस का पर्व धन और स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। इस दिन धन के लिए कुबेर और स्वास्थ्य के लिए धनवन्तरी की उपासना की जाती है।

धनतेरस का पर्व धन और स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। इस दिन धन के लिए कुबेर और स्वास्थ्य के लिए धनवन्तरी की उपासना की जाती है। इसी दिन धनवन्तरी अपने हाथों में अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन सम्पन्नता, समृद्धि और स्वास्थ्य के लिये लोग धातु, आभूषण और बर्तन खरीदते हैं। इस दिन दान का भी बहुत महत्व है।

वस्त्र दान- कहते हैं वस्त्र दान भी महादान माना जाता है। इसीलिए धनतेरस पर वस्त्रों का दान ज़रुर करना चाहिए। खासतौर से जिसे ज़रुरत हो उन्हें वस्त्रों का दान दें। कहते हैं ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर जीवन में आर्थिक संपन्नता लाती है।

अन्नदान- धनतेरस पर्व के दिन अन्नदान का भी खासा महत्व है। खासतौर से खीर व पूरी। कहते हैं महालक्ष्मी की पूजा में खीर को मुख्य रूप से शामिल किया जाता है। घर पर बुलाकर या मंदिर में जाकर अन्नदान किया जा सकता है। साथ ही दान दक्षिणा भी अवश्य रूप से देनी चाहिए। कहते हैं इस दान से देवी लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद देती हैं।

यह भी पढ़े: संजू सैमसन: राहुल द्रविड़ है मेरे गॉडफादर, विराट कोहली ने क्रिकेट को लेकर बदली सोच

नारियल व मिठाई का दान– नारियल को अत्यंत शुभ माना जाता है इसलिए हर पूजा में भी नारियल अवश्य रूप से शामिल किया जाता है। इसीलिए धनतेरस के दिन नारियल अवश्य रूप से दान में देना चाहिए। इसके अलावा मिठाई भी दान में देनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में शुभता आती है।

लोहा-धनतेरस के दिन लोहा खरीदने की मनाही होती है। कहते हैं इस दिन भूलकर भी लोहा या लोहे से बनी चीज़ें नहीं खरीदनी चाहिए, लेकिन इस दिन लोहा या लोहे से बने बर्तन व वस्तु दान में देना अति उत्तम माना गया है। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कहते हैं इससे दुर्भाग्य का नाश होता है और सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button