शुक्रवार को भूलकर भी किसी से न करें झगड़ा , मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

घर में 4 सदस्‍य होते हैं तो यह संभव है किसी मुद्दे पर सबकी राय अलग-अलग हो। मतभेद होना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन यही मतभेद मनभेद का रूप लेकर झगड़े का रूप धारण कर लें तो बात चिंताजनक है।

घर में 4 सदस्‍य होते हैं तो यह संभव है किसी मुद्दे पर सबकी राय अलग-अलग हो। मतभेद होना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन यही मतभेद मनभेद का रूप लेकर झगड़े का रूप धारण कर लें तो बात चिंताजनक है। अक्‍सर देखने में आता है कि कई घरों में न चाहते हुए भी अक्‍सर लड़ाई-झगड़े होते हैं। ये झगड़ा पति-पत्‍नी, सास-बहू, पिता-पुत्र या फिर भाई-भाई के बीच भी हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं शुक्रवार को कभी झगड़ा क्यों नहीं करना चाहिए…

धार्मिक शास्त्र आदि में शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी का माना गया है, जिस कारण इस दिन इनकी खास रूप से पूजा की जाती है। मगर क्या आप जानते हैं कि इस दिन केवल इनकी पूजा ही नहीं और भी ऐसी चीज़ें हैं जिन पर ध्यान देना अधिक अनिवार्य होता है। अगर नहीं तो चलिए हम बताते हैं कि आपके लिए इस दिन किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी होता है-

ये भी पढ़े-देवरिया: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक सिपाही घायल

आज कल बहुत जल्दी क्रोधित हो जाते हैं, जिससे कई बार झगड़े की स्थिति बन जाती हैं। ऐसे में कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन झगड़ा नहीं करना चाहिए। न ही किसी से अपशब्द बोलने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। साथ ही साथ पैसे का अपव्यय बढ़ जाता है, और घर में दरिद्रता का वास होता है।

पैसा, एक ऐसी ज़रूरत है, जिसकी ज़रूरत है जो किसी को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में इस ज़रूरत को पूरा करने के लिए लोग कर्ज़ लेने का विचार बनाते हैं। ताकि अपने साथ अपने परिवार की आवश्यकताओं को भी पूरा कर पाएं। मगर कर्ज़ देने वाला ये नहीं समझ पाता कि किस दिन कर्ज़ लेना चाहिए। तो आपको बता दें कभी भी शुक्रवार के दिन कर्ज़ नहीं देना चाहिए। ऐसा कहा जाता कि इस दिन दिया हुआ धन कभी वापिस नहीं आता। इसके अलावा इस दिन पैसे देने से रिश्तों में कड़वाहट आती है।

इसके अलावा बता दें शुक्र ग्रह को भौतिक सुखों का स्वामी माना गया है। तो वहीं चीनी का संबंध शुक्र ग्रह एवं चंद्रमा दोनों से होता है। इसलिए शुक्रवार को किसी को भी चीनी नहीं देनी चाहिए। इससे कुंडली में शुक्र ग्रह कमज़ोर होता है। जिस कारण जीवन की सुख समृद्धि तथा सुविधाओं में कमी आती है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button