पत्नी से हुआ था झगड़ा, पति ने कर डाला ऐसा कारनामा की पुलिस भी रह गई दंग

पति पत्नी के साथ झगड़ा होना एक आम बात है। झगडे के बाद गुस्से को शांत करने का सभी लोगों का अपना अपना अलग तरीका होता है पर ऐसा अनोखा तरीका देख आप भी हैरान रह जायेंगे।

पति पत्नी के साथ झगड़ा (quarrel)होना एक आम बात है। झगडे के बाद गुस्से को शांत करने का सभी लोगों का अपना अपना अलग तरीका होता है पर ऐसा अनोखा तरीका देख आप भी हैरान रह जायेंगे। 

एक व्यक्ति का अपनी पत्नी से झगड़ा (quarrel) हो गया था झगडे के बाद उसने जो किया उससे पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। इटली के व्यक्ति का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। झगडे की वजह से उसे इतना गुस्सा आ  गया कि उसने सैकड़ों किलोमीटर की दूरी को तय कर दिया। जी हाँ चौकिये नहीं ये बिलकुल सच है।

ये भी पढ़े-बुलंदशहर: नेशनल स्तर पर खेलने वाले दलित खिलाड़ी की पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना

पत्नीं ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज़ कर दी थी

उस व्यक्ति ने गुस्सा उतारने के लिए घर से पैदल ही 450 किलोमीटर की दूरी तय कर डाली। इतना ही नहीं वह वह करीब एक हफ्ते तक घर वापस नहीं लौटा। जब इतने दिन तक घर नहीं लौटा तो पत्नीं ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज़ कर दी थी।

ये खुलासा तब हुआ जब…

पुलिस ने उसे देर रात करीब दो बजे लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया तब जाकर ये खुलासा हुआ। इतना ही नहीं पुलिस ने उस पर करीब 35,700 रुपये का जुर्माना लगा दिया है।

एक सप्ताह पूर्व उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी

पुलिस को उसकी इस हरकत पर यकीन नहीं हुआ। हालांकि, उसकी आईडी जांचने और नजदीकी पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के बाद पता चला कि उसकी पत्नी ने एक सप्ताह पूर्व उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

उसने व्यक्ति ने करीब 60 किलोमीटर की दूरी प्रतिदिन तय की थी। उसने कहा कि उसे गुस्से की वजह से उसे पता ही नहीं चला की वो कब इतनी दूर तक चला आया।  उसकी इस बात से पुलिस को बहुत हैरानी हुई। अहसास नहीं हुआ। पत्नी उसे लेने फानो पहुंची थी। वहीं, इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि यह शख्स बहादुर है। उन्होंने उस पर जुर्माना लगाने की निंदा की। बता दें इटली में कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक देशव्यापी कर्फ्यू लगा है।कोमो शहर में रहने वाला यह व्यक्ति करीब 450 किलोमीटर दूर एड्रिएटिक तट के कस्बे फानो जा पहुंचा था।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button