एटा: भानुप्रताप सिंह ने राकेश टिकैत पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- टिकैत का संगठन कांग्रेस पार्टी की रहमोकरम और फंडिंग पर चल रहा है

भारतीय किसान यूनियन (भानू) किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह जनपद एटा के अलीगंज कस्बे में संगठन विस्तार और किसान नेताओं की समस्याएं सुनने पहुंचे थे।

भारतीय किसान यूनियन (भानू) किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह जनपद एटा के अलीगंज कस्बे में संगठन विस्तार और किसान नेताओं की समस्याएं सुनने पहुंचे थे।

किसान नेताओ और संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रेस बार्ता के दौरान भानुप्रताप सिंह ने किसान नेता राकेश टिकैत पर गंम्भीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि टिकैत का संगठन कांग्रेस पार्टी की रहमोकरम और फंडिंग पर चल रहा है।आन्दोलन कर रहे टिकैत की फंडिंग भी कांग्रेस पार्टी कर रही है।

उन्होंने यहां तक भी कहा कि आंदोलन में शराब ,काजू खिलाकर कर भीड़ को जुटाया जा रहा है।इस मामले की सी वी आई जांच की मांग करते हुए उन्होंने टिकैत समेत हरियाणा, पंजाब के तमाम किसान नेताओ पर गंभीर आरोप लगाए।यहाँ तक कि 26 जनवरी को लालकिले की प्राचीर पर खालिस्तानी झंडा फहराने और 500 से अधिक पुलिस कर्मियों को मारपीट कर घायल करने का आरोपी भी टिकैत,चंडूरी,हरियाणा पंजाब के किसानों को बताया।

रिपोर्ट: विकास दुबे

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button