2022 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए योगी कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल, इनको किया जा सकता है शामिल

प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल इस बात की चर्चा करने दिल्ली पहुंच चुके है। यहां पे ये दोनों लोग बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पे मंथन करेंगे।

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में अब ज़्यादा समय नहीं बचा है। इसी को देखते हुए प्रदेश में बीजेपी की योगी आदित्यनाथ वाली सरकार में चुनाव से पहले बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल इस बात की चर्चा करने दिल्ली पहुंच चुके है। यहां पे ये दोनों लोग बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पे मंथन करेंगे।

चुनाव से पहले बीजेपी योगी मंत्रिमंडल में विस्तार करके हालिया समय में उनकी जो छवि बिगड़ी है उसे सुधारना चाहती है। इसी लिए ये अटकलें लगाई जा रही है कि इस महीने के आखरी तक मंत्रिमंडल में विस्तार होना तय माना जा रहा है। इसके साथ ही साथ चार नए एमएलसी का मनोनयन भी होना है। मंत्रिमंडल विस्तार में कई लोगों की छुट्टी भी की जा सकती है।

2022 के चुनावों के लिए RSS ने भी कसी कमर

प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर RSS ने कमान संभाल ली है। कुछ दिन पहले ही राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी के बीच बैठक हुई। इस मीटिंग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए थे, जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मंथन किया गया। जिसके बाद से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें और भी तेज हो गयी।

बाकि पार्टियां भी बना रही अपनी रणनीतियां

अकेली बीजेपी ऐसी पार्टी नहीं है जोकि 2022 विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी कर रही है। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी लगातार कई बैठकें और अन्य गतिविधियां करते दिख रहे हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button