गुजरात: डैम के पास हाथ-पैर धो रही थी लड़की, तभी मगरमछ निकला और

गुजरात में गिर-सोमनाथ जिले के पोपटडी गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित एक डैम में एक लड़की अपने बर्तन साफ करने के बाद हाथ-पैर धो रही थी।

गुजरात में गिर-सोमनाथ जिले के पोपटडी गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित एक डैम में एक लड़की अपने बर्तन साफ करने के बाद हाथ-पैर धो रही थी। तभी डैम से एक मगरमच्छ निकला और लड़की को खींच ले गया। इस घटना के कुछ देर पहले ही डैम से कुछ दूरी पर मौजूद लोगों ने उस लड़की को देखा था। उन लोगों ने बताया कि थोड़ी ही देर में लड़की डैम के किनारे से अचानक गायब हो गई। इसके बाद वे सभी वहां पहुंचे तो डैम के किनारे पर लड़की की चप्पलें पड़ी मिलीं। वहां उसके साफ किए गए बर्तन भी रखे थे।

ये भी पढ़े-उन्नाव : DM ने किया ‘मिशन शक्ति अभियान’ का शुभारम्भ

लड़की के गायब होने का पता चलने पर परिजन दौड़े-दौड़े घटनास्थल पहुंचे। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उन्होंने घंटों तक बेटी को ढूंढा। मगर, लड़की का कुछ पता नहीं चल सका। यह घटना बुधवार शाम को घटी। परिजनों के मुताबिक, उनकी बेटी नाबालिग थी। वह 16 साल की थी। डैम के नजदीक रहने वाले स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले भी डैम में मगरमच्छ देखा था और कई बार इसकी जानकारी भी दी गई। लेकिन मगरमच्छ को वहां से हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। इससे पहले भी यहां पर इस प्रकार के हादसे हो चुके हैं।

ख़बरों की माने तो, लड़की जो गायब हुई, उसकी पहचान 16 वर्षीय मछुंद्री के रूप में की गई है। कुछ लोगों ने दूर से उसे डैम के पास देखा था हालांकि, बाद में वह लापता हो गई। परिजनों को डैम के पास बेटी द्वारा साफ किए हुए बर्तन और उसकी चप्पलें मिलीं। सूचना मिलने पर वन-विभाग टीम भी आ पहुंची। उन्होंने किशोरी की खोजबीन शुरू की। घंटों हो गए, लेकिन लाश भी बरामद नहीं हो पाई। उसकी खोजबीन जारी है।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button