गोवर्धन पूजा 2020: इन बातों का रखें ख्याल, कभी नहीं ख़त्म होगा आपके घर से अन्न का भंडार

दिवाली के अगले दिन गोवर्धन का त्योहार मनाया जाता है। हर वर्ष कार्तिक मास की प्रतिपदा तिथि के दिन गोवर्धन पूजा की जाती है।

दिवाली के अगले दिन गोवर्धन का त्योहार मनाया जाता है। हर वर्ष कार्तिक मास की प्रतिपदा तिथि के दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इस वर्ष गोवर्धन का त्योहार 15 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन गायों और गोवर्धन पर्वत की पूजा का प्रावधान है। इस त्योहार को अन्नकूट पर्व के नाम से भी जाना जाता है। घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई  जाती है। गोवर्धन पर्वत के साथ गाय तथा ग्वाल-बालों की आकृति भी बनाई जाती है।

यह भी पढ़े: ऐसे करें गोवर्धन पूजा, जीवन भर बना रहेगा भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद

जानिए अन्नकूट पूजा विधि…..

1.वैदिक काल में अन्नकूट पूजा के रूप में वरुण देव, अग्नि देव और इंद्र देव की पूजा की जाती है। इस दिन विशेष रूप से अन्न की पूजा की जाती है।
2. अन्नकूट पूजा में 56 प्रकार के पकवान और पके हुए चावलों का पर्वत बनाकर उस पर रंगोली बनाई जाती है।
3. इसके बाद उस पर फूल, पुष्प , नवैद्य आदि अर्पित करके भगवान श्री कृष्ण को अर्पित किए जाते हैं।
4. इसके बाद भगवान श्री कृष्ण का विधिवत पूजन किया जाता है और भगवान श्री कृष्ण को धूप और दीप आदि दिखाए जाते हैं।
5. इसके बाद भगवान श्री कृष्ण को इन सभी चीजों का भोग लगाया जाता है और इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है।
6. यह प्रसाद दूसरे लोगों में भी वितरण करने का विधान है। इसलिए अन्नकूट का प्रसाद दूसरे लोगों में भी बांटा जाता है।
7. अन्नकूट पूजन के दिन घर के सभी सदस्यों के लिए घर की एक ही रसोई से खाना बनाया जाता है।
8.इसके अलावा अन्नकूट पूजन के दिन गायों का श्रृंगार करके उनकी आरती भी की जाती है।
9. अन्नकूट पूजन के दिन चंद्रमा का दर्शन अशुभ माना गया है। इसलिए इस दिन भूलकर भी चंद्र दर्शन न करें।
10. अगर आपको चंद्र दर्शन करने हो तो प्रतिपदा तिथि निकल जाने के बाद यानी अगले दिन ही चंद्रमा के दर्शन करें।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button