Happy Holi 2021: इस होली घर पर बनाएं आलू की जलेबी, जानें विधि

होली (Holi) का त्योहार रंगों का त्योहार है, जिसे भारत (INDIA) में हर साल फाल्गुन महीने के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। रंगों के इस त्योहार की धूम पूरे देश में देखने को मिलती है।

होली (Holi) का त्योहार रंगों का त्योहार है, जिसे भारत (INDIA) में हर साल फाल्गुन महीने के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। रंगों के इस त्योहार की धूम पूरे देश में देखने को मिलती है। हो। रंग, गुलाल, प्यार और भक्ति के इस त्योहार को मनाने की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। होली भारत के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। होली में सभी लोग अपने घरों में तरह-तरह के पकवान भी बनाते हैं।

ये भी पढे़-Happy Holi 2021: इस होली अपनों को जरूर भेजें ये मैसेज….

बढ़ते कोरोना वायरस के खतरे से सभी ये सोच रहें हैं कि इस होली (Holi) पर घर वालों का मुंह कैसे मीठा करें। तो उन सभी लोगों के लिए हम ये खबर लाएं हैं, आज हम आपको इस ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे जिसे आप बहुत आसानी से अपने घर पर बनाकर अपनों का मुंह मीठा करा सकते हैं।

इस होली घर पर बनाए आलू की जलेबी। तो चलिए बिना वक्त जाया करें आपको आलू की जलेबी बनाने की पूरी विधि बताते है।

सामग्री-
तीन से चार आलू
एक कप-दही
एक कप-अरारोट
एक कप-चीनी
छोटा चम्मच-केसर
-एक से दो छोटा चम्मच- इलायची
एक बड़ा चम्मच- गुलाबजल
घी

 विधि-

सबसे पहले आलू उबला लें फिर केसर को गुलाब जल में अच्छे से मिक्स कर लें उसके बाद चीनी की एक तार की चाशनी बना लें। चाशनी बनाने के बाद इसमें केसर और इलायची मिलाकर रख लें। उबले हुए आलू को छीलकर मैश कर लें। उसके बाद उसमें दही और अरारोट मिला लें। ये सब करने से बाद जलेबी के घोल की तरह घोल तैयार कर लें।

फिर घी गर्म कर के जलेबियां तल लें। तली हुई जलेबियों को चाशनी में पांच से सात मिनट तक डुबोकर रखें। चाशनी से जलेबी निकाल कर प्लेट में सर्व करें।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button