आप जिन होटलों में रुक रहे हैं कहीं वो भूतिया तो नहीं, ऐसे करें पता…

भारत में अंग्रेजी शासन के दौरान बहुत से आलीशान भवनों और होटल्स का निर्माण करवाया गया था। जिसका इस्तेमाल बड़े ब्रिटिश अधिकारियों और वायसराय द्वारा किया जाता है।

भारत में अंग्रेजी शासन के दौरान बहुत से आलीशान भवनों और होटल्स का निर्माण करवाया गया था। जिसका इस्तेमाल बड़े ब्रिटिश अधिकारियों और वायसराय द्वारा किया जाता है। इसके अलावा इंग्लैंड से भारत घूमने आए अंग्रेज भी इन्हीं भवनों में रूका करते थे। हालांकि आजादी की बाद यह प्रकिया बंद हो गई। लेकिन वे भवन और होटल्स आज भी अपनी जगह मौजूद हैं। बहुत से भवनों को हेरिटेज घोषित कर दिया जबकि कुछ होटल खंडहर में तब्दील हो गए।

माना जाता है कि उस दौरान बनाए गए बहुत से होटल आज अपनी संरचनात्मक खूबसूरती से ज्यादा डरावने अनुभवों के लिए जाने जाते हैं। जानकारों का मानना है कि इन होटल्स में भूत-प्रेतों(sacry hotels) का साया है। रहस्य की पड़ताल में आज हमारे साथ जानिए भारत में मौजूद उन पुराने भवनों और होटल्स के बारे में जो अब भटकती आत्माओं का अड्डा बन चुके हैं।

ये भी पढ़ें – जब इस अभिनेता ने किया खुलासा कि इस दिग्गज अभिनेत्री को लाना चाहता है अपने बेडरूम में…

मॉर्गन हाउस, पश्चिम बंगाल मॉर्गन हाऊस पश्चिम बंगाल में कालिम्पोंग नामक हिल स्टेशन पर स्थित है। इस होटल की संरचना कुछ ऑस्कर वाइल्ड की प्रसिद्ध किताब ‘द कैंटरविले घोस्ट’ के महल से बहुत हद तक मेल खाती है। यह होटल भारत में अंग्रेजी शासक के दौरान बनाया गया था। यह होटल जितना पुराना होता गया, इससे रहस्यमयी(sacry hotels) कहानियां जुड़ती चली गई।

जानकारों का मानना है कि इस होटल पर किसी भटकती आत्मा का साया है। यहां रूकने आए सैलानी अजीबोगरीब घटनाओं की शिकायत कर चुके हैं। यह बंगला 1930 में जॉर्ज मॉर्गन (एक ब्रिटिश अधिकारी) द्वारा बनवाया गया था। लेकिन उनकी पत्नी लेडी मॉर्गन की मृत्यु के बाद यह बंगला वीरान हो गया। माना जाता है कि यहां लेडी मॉर्गन की आत्मा भटकती है। रात के दौरान यहां अजीबोगरीब आवाजें सुनी जा सकती है।

ये भी पढ़ें – नशेड़ी बाप पर सवार था हैवान, मासूम के साथ किया कुछ ऐसा कि यकीन करना होगा मुश्किल

ब्रिज राज भवन राजस्थान के कोटा शहर में स्थित है। इस होटल(sacry hotels) का इतिहास भी भारत में अंग्रेजों से जुड़ा हुआ है। इस भवन में कभी मेजर चार्ल्स बर्टन नाम का एक ब्रिटिश अधिकारी रहा करता था। जिससे इस भवन की रहस्यमयी कहानी जुड़ी है। इसका भवन निर्माण 19वी शताब्दी के दौरान करवाया गया था। जिसे बाद में एक हेरिटेज होटल में तब्दील कर दिया गया। इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी यह होटल काफी अच्छी अवस्था में है, लेकिन समय के साथ-साथ इस होटल से कई रहस्यमयी कहानियां जुड़ती चली गईं। माना जाता है कि 1857 की क्रांति के दौरान चार्ल्स बर्टन और उनके परिवार की इसी होटल में हत्या कर दी गई थी। माना जाता है कि यहां आज भी मेजर का भूत भटकता है। जानकारों का मानना है कि आधी रात के दौरान यहां अनहोनियां घटती रहती है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button