बड़ी खबर: इन देशों में रेपिस्टों को दी जाती हैं ये खौफनाक सजा…

देश में कानून बनाने का मुख्य कारण अपराधों पर लगाम लगाना ही है, लेकिन इसके बावजूद लगातार बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

देश में कानून बनाने का मुख्य कारण अपराधों पर लगाम लगाना ही है, लेकिन इसके बावजूद लगातार बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून भी बनाया गया है, फिर भी बलात्कारी (rapists) ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्हें न तो कानून का खौफ है और न ही प्रशासन का डर। ृ

बलात्कारियों (rapists) को नपुंसक बनाने की सजा की मांग

बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के बाद लगातार जनता की ओर से मांग की जा रही है कि बलात्कारियों (rapists) को फांसी से भी सख्त सजा दी जानी चाहिए। यहां तक कि कई लोगों ने यह भी मांग की, कि बलात्कारियों को नपुंसक बना देना चाहिए। हालांकि, इसे मानवता के खिलाफ बताते हुए इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़ें :अलीगढ़: शादी के सात फेरों से पहले हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन ने किया ये काम

भारत में ऐसी अपराध के लिए केवल जेल और कुछ मामलो में फांसी की सजा की ही व्यवस्था है। भले ही भारत में ऐसी सजा को लागू नहीं किया गया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई देशों में बलात्कार के दोषियों को नपुंसक बनाने से लेकर उनके प्राइवेट पार्ट काटने, यहां तक कि गोली मारने की सजा है। तो आइये, आपको बताते हैं कि कई देशों में बलात्कार के लिए क्या सजा दी जाती है…

सऊदी अरब में ये है कड़ा कानून…

सऊदी अरब में बलात्कारियों (rapists) को इस्लामिक कानून शरिया के हिसाब से सजा दी जाती है। वहां पर बलात्कार के दोषी पाए जाने पर शख्स को फांसी देने, उसके प्राइवेट पार्ट काटने और सिर कलम करने जैसी सजा के प्रावधान हैं। आपको बता दें कि इस देश में किसी भी अपराध के लिए दोषी को सख्त सजा दी जाती है।

चीन में दी जाती है ये सजा…

वहीं अगर चीन की बात की जाए तो यहां पर बलात्कार के दोषी को फांसी की सजा दी जाती है। इस देश में बलात्कारियों को बिना देर किए फांसी पर चढ़ाया जाता है। हालांकि, इस वजह से कई बार वहां पर निर्दोषों को भी सजा दी जा चुकी है। निर्दोष की मौत के बाद पता चला है कि उसका कोई दोष नहीं था। वहीं उत्तर कोरिया में सार्वजनिक जगहों पर बलात्कारियों (rapists) को सीधे सिर में कई गोलियां मारने की सजा दी जाती है।

lover

अमेरिका में भी बनाया जाता है नपुंसक

अमेरिका में भी बलात्कार के दोषियों (rapists) को नपुंसक बनाने की सजा दी जाती है, लेकिन अमेरिका के कुछ हिस्सों जैसे कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, लोवा, लुसियाना, मोनटाना, ओरेगॉन, टैक्सास में दोषी को नपुंसक बनाने की भी सजा दी जाती है। यहां पर दोषियों को केमिकल और सर्जिकल तरीके से नपुंसक बनाया जाता है।

पोलैंड में दोषी को बनाया जाता है नपुंसक

पोलैंड भी बलात्कारियों को नपुसंक बनाने की सजा दी जाती है। पोलैंड में केमिकल या सर्जिकल तरीके से दोषियों को नपुंसक बना दिया जाता है।

पाकिस्तान में बलात्कारियों के लिए नया कानून

अमेरिका, पोलैंड की तरह भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में अब बलात्कार के अपराध को लेकर नया कानून बनाया गया है, जिसे प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने भी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इन नए कानून के मुताबिक, बलात्कार के दोषी पाए जाने पर उसे सर्जिकल या केमिकल तरीके से नपुंसक बनाया जा सकता है।

Gang rape  2 students arrested after kidnapping girl

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button