झांसी : दुराचार में असफल होने पर की वृद्धा की हत्या

झांसी के कोतवाली क्षेत्र में 17 फरवरी को हुई बुजुर्ग महिला की हत्या का एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने खुलासा कर दिया।

झांसी के कोतवाली क्षेत्र में 17 फरवरी को हुई बुजुर्ग महिला की हत्या का एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया आरोपी ने दुराचार में असफल होने पर महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी। साथ ही महिला के आभूषण भी लूट लिए थे।

ये भी पढे़-लखनऊ : बढ़ती महंगाई के विरोध में सड़कों पर कांग्रेस

एसपी सिटी ने बताया बाहर बड़ागाँव गेट इलाके की महिला रामरती की हत्या 17 फरवरी को हुई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस के साथ ही अन्य टीमें भी लगाई गयीं थी। पुलिस तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को खबर मिली बालकिशन पुत्र काशीराम निवासी देवलाल चौबे का अखाड़ा बड़ागाँव गेट की भूमिका संदिग्ध है। कोतवाली पुलिस ने बालकिशन से सख्ती से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि वह क्षेत्र में मजदूरी करता है। उसकी नजर महिला पर थी। बुरी नियत से वह महिला के टपरे में घुस गया। लेकिन महिला ने विरोध किया तो आवेश में आकर उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button