चुनावी लक्ष्य को साधने के लिए उत्तराखंड से सांगठनिक दौरे की शुरुआत करेंगे नड्डा,

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) शुक्रवार से राज्य में 2022 के विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव के लक्ष्य को साधने के लिए उत्तराखंड के सांगठनिक दौरे पर होंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) शुक्रवार से राज्य में 2022 के विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव के लक्ष्य को साधने के लिए उत्तराखंड के सांगठनिक दौरे पर होंगे। जेपी नड्डा पहले दिन साधु संतों और पूजा पाठ में बिताने के बाद तीन दिन लगातार वे कल (शनिवार) से संगठन और सरकार की नब्ज टटोलेंगे।

जेपी नड्डा (JP Nadda), विधानसभा और आगामी लोकसभा चुनाव के लक्ष्य को साधने के लिए पार्टी के दमखम और रणनीति को परखने की पूरी कोशिश करेंगे। नड्डा प्रदेश संगठन से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को चुनावी व्यूह रचना के कुछ दांव देंगे।

उत्तराखंड से राष्ट्रव्यापी दौरे की शुरुआत करेंगे नड्डा

बता दें कि जेपी नड्डा उत्तराखंड से अपने राष्ट्रव्यापी दौरे की शुरुआत कर रहे हैं। 120 दिन के मैराथन दौरे के पहले दिन नड्डा साधु संतों का आशीर्वाद लेंगे। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती शीर्ष पर बनी पार्टी को बरकरार रखने और चुनावी लक्ष्यों को साधने की है।

ये भी पढ़े-बड़ी खबर: 30 सेकंड्स में मारा जा सकता है कोरोना वायरस, रिसर्च में हुआ खुलासा

केंद्रीय नेतृत्व ने जेपीनड्डा के दौरे के जो कार्यक्रम तय किए गए हैं, उसमें कार्यकर्ताओं के बीच यह संदेश देने की कोशिश होगी कि उनके लिए वे सर्वोपरि हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ एक मंच पर होंगे पांचों इकाइयों के अध्यक्ष

बीजेपी के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि जब राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पांचों इकाइयों के अध्यक्ष भी मंच पर मौजूद होंगे। पहली बार मंडल और बूथ बैठकों में राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व बूथ समिति का अध्यक्ष एक मंच पर बैठे नजर आएंगे।

सरकार की नब्ज टटोलेंगे नड्डा

राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक में मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड के जरिये नड्डा प्रदेश सरकार की नब्ज टटोलेंगे। वह संगठन के स्तर से मिले फीड बैक के आधार पर मंत्रियों से सवाल-जवाब करेंगे। नड्डा प्रधानमंत्री की प्राथमिकता वाली केंद्रीय योजनाओं के साथ ही स्वरोजगार, खेती-किसानी, मजदूर, पिछड़े व कमजोर वर्ग के उत्थान से जुड़ी योजनाओं का ब्योरा ले सकते हैं।

सांगठनिक कार्यक्रमों की जांचेंगे प्रगति

अपने दौरे में राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी स्तर पर चलाए जा रहे सांगठनिक कार्यक्रमों की प्रगति को भी जांचेंगे। इसके साथ ही संगठन को नए कार्य और जिम्मेदारियां सौंपेंगे। इन संपूर्ण सांगठनिक कार्यों का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य में भाजपा की सत्ता में वापसी, मोदी सरकार के फैसलों का प्रचार और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button