बिकरु कांड : अमर दुबे की पत्नी की सेहत बिगड़ी, जाने ऐसा क्या हुआ संप्रेक्षण गृह में…

कानपुर बिकरु काण्ड में शामिल रहे विकास दुबे के सहयोगी अमर दुबे की पत्नी खुशी की तबियत रविवार की सुबह बिगड़ गई। मुंह से खून आने पर डॉक्टर ने गले का इंफेक्शन बताया है।

कानपुर बिकरु काण्ड में शामिल रहे विकास दुबे के सहयोगी अमर दुबे की पत्नी खुशी की तबियत रविवार की सुबह बिगड़ गई। मुंह से खून आने पर डॉक्टर ने गले का इंफेक्शन बताया है।

फिलहाल वो जिला मुख्यालय पर संप्रेक्षण गृह से जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बता दें कि पुलिस ने बिकरू कांड के बाद 8 जुलाई को इसे कानपुर जेल भेजा था।

यह भी पढ़े: झाँसी : हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दलितों पर हमला

इसके बाद खुशी के पिता ने इसके नाबालिग होने के सबूत कोर्ट में पेश किए थे। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर 14 सितम्बर को अमर दुबे की नाबालिक पत्नी खुशी को बाराबंकी संप्रेक्षण गृह लाया गया था।

रविवार की सुबह उसके मुंह से खून आने की जानकारी मिली। महिला पुलिसकर्मियों ने अफसरों को सूचना देकर उसे संप्रेक्षण गृह से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

डाक्टरों ने बताया मौसम बदलने से गले में इंफेक्शन के कारण खांसी के साथ खून आ गया है। खतरे की कोई बात नहीं है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button