जानिए क्यों शनिवार के दिन खिचड़ी जरूर खाना चाहिए, होता है बहुत शुभ

शनिवार को शनिदेव के लिए जाना जाता है। शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है, जो व्यक्ति को कर्मों का फल देता है।

शनिवार को शनिदेव के लिए जाना जाता है। शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है, जो व्यक्ति को कर्मों का फल देता है। लेकिन उन्हें सबसे नाराज भगवान के रूप में भी जाना जाता है, उन्होंने कहा कि शनि देव के क्रोधित होने के बाद जीवन में कुछ भी अच्छा नहीं होता है। शनि देवता को प्रसन्न करने के लिए भक्त विभिन्न तरीके आजमाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को शांत रखने के लिए कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिससे कि शनि के प्रभाव को कम किया जा सकता है।जिसमें से एक है शनिवार के दिन खिचड़ी का सेवन।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनिवार के दिन उड़द दाल वाली खिचड़ी का सेवन करना अच्छा होता हैं। इससे शनि दोष से राहत मिलती है। यदि जातक नियमित रूप से हर शनिवार को खिचड़ी खाएं, तो शनिदेव की कृपा प्राप्ता कर सफलता की ओर अग्रसर होता है।

कौन हैं शनिदेव

शनिदेव सूर्यदेव और माता छाया की संतान हैं। पिता सूर्य के द्वारा माता छाया के अपमान के कारण शनिदेव हमेशा अपने पिता सूर्य से बैर भाव रखते हैं। इन्हे सभी ग्रहों में न्याय और कर्म प्रदाता का दर्जा प्राप्त है। मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। यह बहुत ही धीमी चाल से चलते हैं। यह एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि की महादशा 19 वर्षों तक रहती है। मान्यता है शनि देव जिस किसी पर अपनी तिरछी नजर रख देते हैं उसके बुरे दिन आरंभ हो जाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें उनकी पत्नी ने शाप दिया था जिस कारण से शनि की नजर को बुरा माना जाता है। वहीं अगर शनि की शुभ दृष्टि किसी पर पड़ जाए तो उसका जीवन राजा के समान बीतने लगता है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button