किचन में किन चीजों को रखने से घर में होती है धन-दौलत की बारिश, जानिए…………

वास्तु शास्त्र में कमरों और पूजा घर से लेकर रसोईघर तक के लिए कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं।

वास्तु शास्त्र में कमरों और पूजा घर से लेकर रसोईघर तक के लिए कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं। रसोईघर के सही वास्तु से घर के लोगों की सेहत, किस्मत और रिश्ते तय होते हैं। घर में किचन एक ऐसा स्थान है जहां का वास्तु एकदम सही होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हो तो इसका बुरा प्रभाव पूरे परिवार की सेहत और किस्मत पर पड़ता है। आइए जानते हैं –

फलों को रखने की ये हो जगह: किचन का वास्तु आपकी तरक्की और सेहत से जुड़ा है। आमतौर पर लोग बाजार से फल और सब्जियां लाकर किचन के फर्श पर रख देते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऐसा करने से घर में नेगेटिव एनर्जी का संचार होता है। इस कारण बनती चीजें भी बिगड़ने लगती हैं। अगर फल या सब्जी को जमीन पर रखने के बजाए लकड़ी की टेबल या अन्य किसी लकड़ी की चीज पर रखा जाए तो शुभ माना जाता है। इससे बिगड़े काम बनने लगते हैं। घर की निगेटिविटी खत्म होने लगती है।

इन दिशाओं में न करें रसोई का निर्माण: वास्तु के अनुसार उत्तर दिश में किसी भी व्यक्ति को रसोई घर नहीं बनानी चाहिए। वहीं, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम, मिड वेस्ट और साउदर्न साउथ वेस्ट में भी रसोई का होना अशुभ माना जाता है। अगर आपका किचेन दक्षिण दिशा में है तो इस बात को सुनिश्चित करें कि चूल्हा पूरब दिशा में ही हो। बता दें कि विशेषज्ञों के अनुसार रसोई घर आग्नेय कोण में होना चाहिए। यहां आग्नेय कोण का मतलब दक्षिण और पूर्व के बीच का स्थान है।

रसोई का सामान रखने के लिए स्लैब, अलमारी आदि दक्षिण (South) या पश्चिम (West) दिशा में बनाना ठीक रहता है।

वास्तु शास्त्र में इस बात का भी जिक्र मिलता है कि घर के किस कोने का रंग कैसा होना चाहिए। किचेन की अगर बात की जाए तो इसके फर्श व दीवारों का रंग पीला, गेरुआ और नारंगी रखना उचित होगा।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button