महोबा : जल शक्ति मंत्री ने लहचूरा बांध का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद पहुंचे जल शक्ति मंत्री ने लहचूरा बांध का निरीक्षण किया है।

उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद पहुंचे जल शक्ति मंत्री ने लहचूरा बांध का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान डॅा. महेंद्र सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुंदेलखण्ड आगमन से पूर्व जल शक्ति मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। इस मौके पर जल शक्ति मंत्री ने सरकार द्वारा दी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को बुदेली किसानों के लिए सौगात बताया है।

 

 

सूबे के मुखिया के आगामी दो दिवसीय दौरे को मद्देनजर रखते हुए सिचाई मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने जनपद महोबा का दौरा किया है। इस मौके पर सिचाई मंत्री ने लहचूरा बांध का निरीक्षण करने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को अहम दिशा निर्देश दिए हैं। आपको बता दें की बुंदेली किसानों को सिचाई के लिए बेहतर सुविधा देने के लिए अर्जुन सहायक परियोजना का संचालन किया जा रहा है। लहचूरा बांध पहुचे सिचाई मंत्री के साथ जिलाधिकारी महोबा समेंत आला हुक्मरान मौजूद रहें हैं…निरीक्षण के दौरान जल शक्ति मंत्री ने किसानों को बेहतर सुविधाएं दिए जाने की बात कही है।

REPORT – Akhilendra Rajpoot

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button