ममता ‘दीदी’ की इस पंसद को जान रह जाएंगे हैरान

अपने तीखे और सख्त तेवर वाले अंदाज़ से सुर्ख़ियों में रहने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़ी ये जानकारियां नहीं जानते होंगे आप।

अपने तीखे और सख्त तेवर वाले अंदाज़ से सुर्ख़ियों में रहने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़ी ये जानकारियां नहीं जानते होंगे आप। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की राजनीतिक समझ और बोलबाले से हर कोई वाकिफ है। लेकिन उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें ऐसी भी हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘दीदी’ कहा जाता है। बहुत कम लोगों को ममता बनर्जी की शैक्षणिक योग्यताओं के बारे में जानकारी है। इसी का फायदा उठा कर उनके विरोधियों ने उनकी छवि को धूमिल करने की बहुत कोशिशें की हैं।

ये भी पढ़े-ये है दुनिया का सबसे महंगा कबूतर, कीमत जान रह जाएंगे दंग

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रोज खाती हैं चॉकलेट

लेकिन सच तो यह है कि ममता बनर्जी के पास एमए और एलएलबी की डिग्री है।अपने डायट को लेकर ममता बहुत सतर्क रहती हैं। वह तेल और मसालेदार खाने से दूर रहती हैं। उनके रोज के खाने में पफ्ड राइस, चाय और चॉकलेट होती है। बस कभी-कभी वह आलू की टिक्की खा लेती हैं। टूर और रैलियों के दौरान वह खूब पानी पीती हैं।

रोज़ टहलने की भी है आदत

ममता बनर्जी अपने स्वास्थ्य को लेकर बेहद सजग रहती हैं। वह पैदल तो चलती ही हैं, अपने घर में ट्रेडमिल पर भी रोज 5-6 किलोमीटर चलती हैं। विधानसभा सत्रों के दौरान वह असेंबली लॉन्स में अपने साथियों और पत्रकारों के साथ भी टहलती हैं। टूर के दौरान तो वह एक बार में 10 किलोमीटर तक चल लेती हैं।

ममता बनर्जी का ड्रेसकोड तो अपने आप में ही एक प्रतीक जैसा बन चुका है। वह हैंडलूम की बनी सूती की सफेद साड़ियां पहनती हैं। उनकी साड़ियों के बारीक बॉर्डर अक्सर नीले या ऐसे ही किसी एक रंग के होते हैं। इसके अलावा वह सफेद और नीले रंग के हवाई चप्पल पहनती हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button