मयूरपंखी का पौधा लगाने से होती धन की वर्षा, चमकती है किस्मत

वास्तु शास्त्र के अनुसार आजकल ऐसे अनेक लोग हैं जो अपने घर पर सुन्दर पेड़-पौधे लगाने का शौक रखते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार आजकल ऐसे अनेक लोग हैं जो अपने घर पर सुन्दर पेड़-पौधे लगाने का शौक रखते हैं। वैसे भी कौन नहीं चाहेगा कि वह सुबह से शाम तक अपने घर में हरे-भरे पेड़-पौधे देखे। इससे ना केवल घर में हरियाली फैलती है, ये पौधे देखने में भी अच्छे लगते हैं। इतना ही नहीं पेड़-पौधे आपकी आंखों को भी सकून देते हैं। लेकिन अक्सर लोग अपने घरों में वहीं पौधा लगाते हैं, जो उन्हें अच्छा लगता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि घर पर लगाए जाने वाले इन पौधों में कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो आपकी किस्मत तक बदल सकते हैं। परन्तु कुछ लोग जानकारी के अभाव में ऐसे पौधे नहीं लगा पाते हैं, जिन्हें लगाने से उसकी किस्मत चमक जाए। जिन्हें इन पौधों की जानकारी होती है, वो लोग ऐसे लाभदायक पौधे ही अपने घर में लगाते हैं। आइए जानते हैं मयूरपंखी के पौधे के बारे में…

लव जिहाद मामले को लेकर टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने कही ये बड़ी बात

मयूरपंखी का पौधा
यह पौधा है मयूरपंखी का पौधा। मोर के पंखों के समान नजर आने वाले इस पौधे में आश्चर्यजनक रूप से धन के भंडार भरने की ताकत है। देश के कुछ राज्यों में इसे विद्या का पौधा भी कहा जाता है। बच्चे अपनी स्कूल की किताबों में इसकी पत्तियां इस विश्वास के साथ रखते हैं कि उससे अच्छी विद्या आती है। दरअसल विद्या का संबंध भी धन से ही है। यदि पढ़ लिखकर अच्छी विद्या हासिल कर ली तो धन आने का मार्ग खुल जाता है।

मान्यता….
मयूरपंखी के पौधे के बारे में मान्यता है कि यह देश के बड़े अमीरों के घर के गार्डन में लगा हुआ है, जिसके कारण ही वे अमीर बने हैं। बहरहाल मान्यता जो भी हो, यह सच है कि इस पौधे में धनवान बनाने की पर्याप्त मात्रा मौजूद है। मयूरपंखी का पौधा लगाने के कुछ नियम बनाए गए हैं ताकि उसका पूर्ण शुभ प्रभाव आपको मिल सके।

ये हैं पौधा लगाने के नियम
मयूरपंखी का पौधा सदैव जोड़े में लगाया जाता है। यानी दो पौधे एक साथ लगाने से ही यह प्रभावकारी बनता है।
मयूरपंखी के पौधे को घर के गार्डन में या इनडोर प्लांट के रूप में घर के अंदर भी लगाया जा सकता है। यह सजावटी पौधे के रूप में कई घरों की शोभा बढ़ाता है।
मयूरपंखी के पौधे यदि घर के अंदर लगा रहे हैं तो ऐसी जगह का चयन करें जहां से इस पर पर्याप्त धूप पड़ती हो।
इस पौधे को घर के बाहर लगा रहे हैं तो मुख्य प्रवेश द्वार के ठीक सामने लगाएं।
जिन लोगों को राहु की महादशा चल रही हो उन्हें यह पौधा लगाने से पीड़ा से राहत मिलती है।
घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, पैसा ठहरता नहीं है तो मयूरपंखी का पौधा जरूर लगाएं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button