पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाएं जाने पर बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
पंजाब में दशहरे के मौके पर पीएम मोदी का पुतला जलाने पर सियासत बढ़ती जा रही है। पंजाब में हुई घटना पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राहुल गांधी पर अपना निशाना साधते हुए कहा है कि, पंजाब में हुई ये घटना शर्मनाक है।
पंजाब में दशहरे के मौके पर पीएम मोदी का पुतला जलाने पर सियासत बढ़ती जा रही है। पंजाब में हुई घटना पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राहुल गांधी पर अपना निशाना साधते हुए कहा है कि, पंजाब में हुई ये घटना शर्मनाक है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने बयान में कहा कि, ‘निराशा और बेशर्मी का मेल खतरनाक होता है।
कांग्रेस में यह दोनों ही हैं। माता द्वारा शालीनता और लोकतंत्र की खोखली बयानबाजी की जाती है। वहीं बेटा नफरत, क्रोध, झूठ और आक्रामकता की राजनीति के जीवंत प्रदर्शनों का पूरक है। इसमें दोयम दर्जे की बहुतायत है।’
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ‘राहुल गांधी के निर्देश पर पंजाब में प्रधानमंत्री का पुतला जलाने का नाटक शर्मनाक है लेकिन अप्रत्याशित नहीं है। आखिरकार, नेहरू-गांधी परिवार ने कभी भी प्रधानमंत्री के कार्यालय का सम्मान नहीं किया है। यह 2004-2014 में यूपीए के वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री के अधिकार वाली संस्था के कमजोर होने के तौर पर देखा गया था।’
वहीं इस मामले पर राहुल गांधी ने दुख जताते हुए कहा है कि ,पूरे पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाया गया। पंजाब में प्रधानमंत्री के प्रति लोगों का गुस्सा इस स्तर तक पहुंच गया है। प्रधानमंत्री को इन लोगों से बात करनी चाहिए।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]