अलीगढ़- शादी में हुई अनबन तो तोड़ा रिश्ता, वापस घर लौट रहे परिवार वालों के साथ हुआ कुछ ऐसा

अलीगढ़ में हापुड़ के परिवार की चलती कार पर देर रात फायरिंग हुई।  2 महिला समेत 5 लोग घायल हुए। गोदभराई के बाद अनबन होने पर रिश्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे।

अलीगढ़ में हापुड़ के परिवार की चलती कार पर देर रात फायरिंग हुई।  2 महिला समेत 5 लोग घायल हुए। गोदभराई के बाद अनबन होने पर रिश्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  आरोप है कि हमलावर परिवार से जेवरात व एक लाख की नगदी लूटकर फरार हो गए, थाना लोधा इलाके के खेरेश्वर बाईपास NH91 की घटना है।

सफारी कार द्वारा वापस अपने शहर हापुड़ लौट रहे थे

जानकारी देते हुए घायल राहुल ने बताया अलीगढ़ के एक गांव से रिश्ता तय हुआ था। लेकिन कुछ अनबन होने के बाद आज गोद भराई का रिश्ता खत्म करके सोने-चांदी के जेवरात और करीब एक लाख रुपये नगदी लेकर सफारी कार द्वारा वापस अपने शहर हापुड़ लौट रहे थे।

तभी हस्तपुर पास होने के बाद थाना लोधा इलाके के बाईपास पर बोलेरो कार द्वारा पीछा करते हुए उसमें सवार लोगों ने चलती कार पर फायरिंग शुरू कर दी।

होश संभालने पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया गया

ड्राइवर की बाजू में गोली लगने के चलते खेरेश्वर चौराहे के निकट आकर गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। काफी देर तक गाड़ी के अंदर ही गैर होसी हालत में सभी लोग पड़े रहे। होश संभालने पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया गया।

जोकि सभी घायलों को मलखान सिंह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस घटना में 2 महिला समेत पांच लोग घायल बताए गए हैं। घायल महिला अपने आप को एक राजनेता की बहन बता रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button