सीतापुर: यूपी में अखिलेश ही ला सकते हैं खुशहाली और समृद्धि :जूही सिंह 

सपा की प्रदेश प्रवक्ता जूही सिंह ने की सीतापुर में आयोजित हुए सपा के जनसंवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता, बड़ी तादाद में जुटे नेता और कार्यकर्ता

बीते गुरुवार समाजवादी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता जूही सिंह सीतापुर में मौजूद रही। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जूही सिंह ने आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को सम्बोधित किया। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती जूही सिंह ने सीतापुर समाजवादी पार्टी कार्यालय, अटरिया, अहमदपुरजट पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

सपा में ही सबका सम्मान सुरक्षित

अटरिया, अहमदपुरजट, सिधौली स्थित ऐम कॉलेज बाड़ी, खैराबाद में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए कहा श्रीमती जूही सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव ही उत्तर प्रदेश में खुशहाली और समृद्धि ला सकते हैं। वंचित तबके, महिलाओं और युवाओं को अवसर देने में वे सदैव आगे रहते हैं। समाजवादी पार्टी में ही सबका सम्मान सुरक्षित है। आधी आबादी को अधिकार और प्रतिनिधित्व दिलाना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता में है। इस अवसर पर 2022 में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।

’22 में साईकिल ही आएगी’

सीतापुर में आयोजित हुए इस जनसंवाद कार्यक्रम के बारे में जूही सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘सीतापुर की यात्रा का आरंभ अटरिया से हुआ। गोल्डन ढाबे के पास जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बड़ी तादाद में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया और निश्चय किया कि उत्तर प्रदेश में 2022 में साईकिल ही आएगी।’

ये भी पढ़ें- बांदा पंहुची समाजवादी अधिवक्ता सभा की संविधान बचाओ संकल्प यात्रा, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button