मथुरा: भीषण ठंड में भी खुले में रात बिताने को मजबूर हुए गरीब-असहाय लोग

ठंड का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। जिसका सबसे ज्यादा असर खुले आसमान के नीचे जीवन व्यतीत करने वाले गरीब व असहाय वर्ग के लोगों पर पड़ रहा है।

वृंदावन। ठंड (cold winter) का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। जिसका सबसे ज्यादा असर खुले आसमान के नीचे जीवन व्यतीत करने वाले गरीब व असहाय वर्ग के लोगों पर पड़ रहा है। जो नगर निगम की अनदेखी के चलते भीषण ठंड (cold winter) में भी खुले में रात बिताने को मजबूर हैं।

भले ही नगर निगम के नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ द्वारा असहाय, निर्धन व बेसहारा लोगों को ठंड (cold winter) से बचाने के लिए निगम को गैस के हीटर एवं रैन बसेरों में पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही फुटपाथ पर सोने वाले व्यक्तियों को नजदीकी रैन बसेरा में पहुंचाने के लिए मथुरा में सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल एवं वृंदावन में अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार की ड्यूटी लगाई है।

ये भी पढ़े-लखनऊ: कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी, नगरपालिका और नगर निगम हुए नकारा, कही नही जल रहे अलाव

परंतु धर्म नगरी वृंदावन में नगर आयुक्त के निर्देशों का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। जिसका उदाहरण इन तस्वीरों में ही देखा जा सकता है कि भीषण ठंड के बावजूद परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह लोग खुले में ही सोने को मजबूर हैं। यहां तक कि आग जलाकर गरमाई लेने के लिए लकड़ियों की व्यवस्था खुद ही जंगल या फिर श्मशान घाट से करते हैं। जब इन लोगों से नगर निगम द्वारा सुविधा मिलने के बारे में जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि निगम द्वारा उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। बल्कि ठंड (cold winter) से बचाव के लिए खुद ही कुछ इंतजाम करते हैं तो उन्हें भी निगमकर्मी अतिक्रमण के नाम पर हटा देते हैं।

Report- yogesh

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button