उत्तर प्रदेश के अमेठी में प्रधान को गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के अमेठी में देर रात घर मे सोते समय ग्राम प्रधान की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई परिजनों का आरोप है।

उत्तर प्रदेश के अमेठी (Amethi) में देर रात घर मे सोते समय ग्राम प्रधान की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई परिजनों का आरोप है। गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी जमीन का विवाद था। इसी के चलते हमारे पिता की हत्या कर दी गई वही सूचना पर पहुंची अमेठी (Amethi) पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही मृतक के बेटे ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल पूरा मामला मुसाफिरखाना क्षेत्र के निजामुद्दीन पुर गांव का है। जहां पर देर रात अज्ञात बदमाशों ने ग्राम प्रधान गुरुशरण (60 वर्ष) को देर रात घर के बरामदे में सोते समय घर में घुसकर गोली मार दी गोली की आवाज सुनकर प्रधान की पत्नी ने अपने बेटे को आवाज लगाई आवाज सुनकर बदमाश मौके से फरार हो गए मां की आवाज सुनकर जब बेटा बाहर आया तो देखा की पिता को गोली मार कर हत्या कर दी गई है। हत्या की खबर सुनते ही गांव में हाहाकार मच गया और यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, और वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई है।

बिजली ऑफ कर घर में घुसे हत्यारें

वहीं मृतक की पत्नी ने बताया कि रात 12 बजे के बाद बदमाश आए और बिजली बंद करके घुसे थे। जब गोली चली तब हमें पता चला। हम बेटे को पुकारे कि देखो गोली चल रही है तो उसने कहा अम्मा भैंस होगी। और हम लोगों को कुछ पता नही चल सका। मृतक के पुत्र सुरेंद्र यादव ने बताया कि रात 12 बजे सब सो गए थे।तभी गोली की आवाज आई तो उन्होंने बुलाया। पिता बोले नही तो मम्मी ने आकर देखा तो वो खून से लथपथ पडे थे। बदमाशों ने दो गोली उन्हें मारा है। जमीन का विवाद चल रहा था लेकिन नही पता था ऐसा हो जाएगा।

वहीं इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी मुसाफिर खाना ने बताया की गुरु शरण वर्तमान प्रधान है बीती रात अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी है अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना का अनावरण करने के लिए तीन टीमो का गठन कर दिया गया है जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

रिपोर्टर – हंसराज सिंह 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button