भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर फूका सीएम का पुतला

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के अक्रोशित कार्यकर्ताओं ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के अक्रोशित कार्यकर्ताओं ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ (CM) का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद किए। कार्यकर्ताओं ने मुख्य मंत्री (CM)  के त्याग पत्र की भी मांग किया।

शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर यू पी टेट पेपर लीक होने के मामले को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़को पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। और कार्यकर्ताओं ने हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखे कटआउट लेकर नारे बाजी भी किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सरकार  देश के युवाओं और छात्रों के साथ  घोर अन्याय और पाप किया है। इसके विरोध में अमेठी जिला मुख्यालय के गौरीगंज में कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए योगी आदित्यनाथ का पुतला भी फूंका ।

सीएम का दोहरा चरित्र

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का युवाओं को लेकर दोहरा चरित्र उजागर हुआ है।आगे उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्य मंत्री ने कहा था कि  दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए बुलडोजर उनके घर पर चलेगा लेकिन यूपी टेट पेपर लीक का जो मामला आज भाजपा विधायक के भाई की संलिप्तता पाई गई है। तुरंत कार्यवाही करते हुए उनके घर पर बुलडोजर चलाना चाहिए। इस पर योगी सरकार को शर्म करनी चाहिए और तुरंत उत्तर प्रदेश सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। यह प्रदेश के 25000 हजार युवाओं के भविष्य का सवाल है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button