महिला सुरक्षा को लेकर फेल है भाजपा सरकार : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भोपाल में एक युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने भोपाल में एक युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारें महिलाओं को सुरक्षा देने में हर जगह और बराबर असफल साबित हो रही है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने भोपाल में एक युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की घटना की तुलना उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई गैंगरेप और हत्या की घटना से की और कहा की हाथरस जैसी घटनाएं भाजपा शासन में रुकने का नाम नहीं ले रही है और भाजपा महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल हो रही है।गांधी ने ट्वीट किया, “हाथरस जैसी अमानवीयता कितनी बार दोहरायी जाएगी। भाजपा सरकार महिला सुरक्षा में तो फ़ेल है ही, पीड़िताओं और उनके परिवार से मानवीय व्यवहार करने में असमर्थ भी है।”

ये भी पढ़ें- कृषि कानूनों को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कही ये बड़ी बात, सरकार…

इसके साथ ही उन्होंने भोपाल में युवती के साथ दुष्कर्म की खबर पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि मां घर पर बेटी का इंतजार करती रही और पुलिस शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गई और इसी दौरान परिजनों को इसकी सूचना दी। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “हाथरस जैसी अमानवीयता कितनी बार दोहरायी जाएगी। भाजपा सरकार महिला सुरक्षा में तो फ़ेल है ही, पीड़िताओं और उनके परिवार से मानवीय व्यवहार करने में असमर्थ भी है।’’

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button