अयोध्या- रामजन्मभूमि की दिवाली होगी यादगार, तैयारियों में जुटी योगी सरकार

अयोध्या में इस बार की दीपावली बेहद खास होगी। इस साल 500 साल के बाद रामजन्मभूमि स्थल पर दीये जलाए जाएंगे। अयोध्या में दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम इस बार छोटी दीपावली पर 13 नवंबर को होगा।

अयोध्या में इस बार की दीपावली बेहद खास होगी। इस साल 500 साल के बाद रामजन्मभूमि स्थल पर दीये जलाए जाएंगे। अयोध्या में दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम इस बार छोटी दीपावली पर 13 नवंबर को होगा। 500 वर्षों में पहली बार रामजन्मभूमि पर होने जा रही दीपावली को यादगार बनाने में योगी सरकार जुट गयी है। कोरोना को ध्यान में रखते हुए डिजिटल दीपावली का आयोजन किया जायेगा। साथ ही अयोध्या में भक्तों के दीप जलाने के इंतज़ाम होंगे। 

इस बार अयोध्या में भव्य डिजिटल दीपावली मनाने की तैयारी की जा रही है। इतना ही नहीं दीपोत्सव पर अयोध्या में पहली बार होगी डिजिटल आतिशबाजी भी की जाएगी। लेजर शो के माध्यम से इस बार सरयू तट पर आतिशबाजी होगी। योगी सरकार अयोध्या में पहली बार वर्चुअल दीपोत्सव का आयोजन कर रही है।

यह भी पढ़े: कानपुर: जानिए पाकिस्तान से रिहा होकर वापस लौट रहे शमसुद्दीन की पूरी कहानी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद श्रीरामजन्मभूमि पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे और वहां दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। इस दौरान 5 लाख से ज्यादा दीये जलाए जाएंगे। कोरोना नहीं होता तो करोड़ों लोग इस कार्यक्रम में शामिल होते।

अयोध्या दीपों के प्रकाश से पूरी तरह आलोकित हो जाए

वहीं, सीएम योगी  ने शुक्रवार को दीपोत्सव के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि दीपोत्सव-2020 के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाना चाहिए। योगी ने कहा कि राम की पैड़ी पर इस बार 5.51 लाख दीप जलाए जाएं। साथ ही, सभी मठ-मन्दिरों और घरों में दीप प्रज्ज्वलन की ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या दीपों के प्रकाश से पूरी तरह आलोकित हो जाए।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button