चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर बोले- अगर अगले कुछ दिनों तक स्थिति ऐसी ही रही तो…

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के तबियत को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के तबियत को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है। उनके स्वास्थ्य में फिर से गिरावट आ गई है। चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश प्रसाद ने कहा है कि उनका किडनी फंक्शन कभी भी बिगड़ सकता है। किडनी का क्रिएटिनिन लेबल लगातार बढ़ रहा है और वह 25 फीसदी ही काम कर रही है। कभी भी उनकी किडनी काम करना बंद कर सकती है। हालांकि, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है।

लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की ठीक नहीं है स्थिति

साथ ही शनिवार को उनके डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की स्थिति ठीक नहीं है और वे पिछले कुछ दिनों से बहुत चिंतित और परेशान हैं। अगर अगले कुछ दिनों तक स्थिति ऐसी ही रही तो लालू यादव को डायलिसिस कराने की जरूरत पड़ सकती है। इसके लिए लिखित में उच्च पदाधिकारी को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

ये भी पढ़ें – लखनऊ : अब तक हो चुके हैं 2 करोड़ 12 लाख से अधिक कोविड-19 टेस्ट

Lalu Prasad Yadav को अच्छे इलाज की जरूरत- डॉक्टर

डॉक्टर के मुताबिक, लालू यादव का ब्लड शुगर भी बढ़ा है, इसलिए उन्हें अच्छे इलाज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर जरुरत पड़ती है तो लालू यादव के इलाज के लिए बाहर से भी डॉक्टर बुलाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें – अमेरिका के भारत को समर्थन पर विदेश मंत्रालय ने दिया बड़ा बयान, कहा- किसी भी दल की सरकार हो…

मात्र 25 प्रतिशत काम कर रही है Lalu Prasad Yadav की किडनी

जानकारी के अनुसार, रिम्स में एडमिट होते वक्त लालू का किडनी 53 प्रतिशत काम कर रही थी, लेकिन अब मात्र 25 प्रतिशत की किडनी काम कर रही है। बीते दो सालों में किडनी के काम करने की दरों में काफी गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें – सपा के पूर्व विधायक वसीम अहमद का निधन समाजवादी आंदोलन की अपूर्णीय क्षति – रामगोविन्द चौधरी

रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में एडमिट हैं लालू प्रसाद यादव

बता दें कि लालू प्रसाद यादव रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में एडमिट हैं और डॉक्टर उमेश प्रसाद उनका इलाज कर रहे हैं। लालू प्रसाद यादव को बीते माह रिस्म के प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button