Unnao Case: अखिलेश यादव के निर्देश पर 20 फरवरी को पीड़ित परिवारों से मिलेगा सपा का प्रतिनिधिमण्डल

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के निर्देश पर उन्नाव में तीन बेटियों के साथ हुई दुःखद घटना की जांच के लिए सपा का प्रतिनिधिमण्डल 20 फरवरी 2021 को पीड़ित परिजनों से मिलकर घटना की जांच करेगा।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के निर्देश पर उन्नाव में तीन बेटियों के साथ हुई दुःखद घटना की जांच के लिए सपा का प्रतिनिधिमण्डल 20 फरवरी 2021 को पीड़ित परिजनों से मिलकर घटना की जांच करेगा।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व सांसद अन्नू टण्डन, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, एमएलसी सुनील सिंह साजन पूर्व राज्यमंत्री सुधीर रावत, मनीषा दीपक तथा उन्नाव समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द सिंह यादव शामिल होंगे।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उन्नाव (Unnao) में महिला उत्पीड़न की जघन्य घटना को मानवता के लिए शर्मसार बताया है। उन्होंने कहा कि बेटियों के लिए काल बन चुके भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में सत्ता संरक्षित नृशंस अत्याचार की एक और विचलित कर देने वाली घटना हुई है।

ये भी पढे़ें- Farmers Protest: भाकियू नेता राकेश टिकैत की हुंकार- आंदोलन को लेकर सरकार किसी गलतफहमी में न रहे, हम…

उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा कि जंगल में पेड़ में बांधकर दो दलित लड़कियों की हत्या कर दी गयी और एक अति गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। यह अत्यंत दुःखद घटना है। इसमें संलिप्त दरिन्दों को कठोरतम सजा सुनिश्चित होनी चाहिए।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि लगता है मुख्यमंत्री जी को कानून व्यवस्था को लेकर कोई चिंता नहीं है। उनका पूरा समय सिर्फ कहीं और बीत रहा है। भाजपा के कारण महिलाओं और बेटियों के लिये यूपी सबसे असुरक्षित प्रदेश बन गया है। यह सूबे की जनता के लिए डरावना संदेश है। दिन दहाड़े बलात्कार, छेड़खानी और महिला उत्पीड़न पर अंकुश लगाने में प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल है।

सपा (Samajwadi Party) प्रमुख (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार की महिला सुरक्षा के प्रति कोई नीति नहीं है। भाजपा की विचारधारा आधी आबादी को उपेक्षा से देखती हैं, महिला सम्मान और सुरक्षा की सभी व्यवस्थाओं को मौजूदा सरकार ने ध्वस्त कर दिया है। समाजवादी सरकार में विश्वस्तरीय महिला सुरक्षा तंत्र 1090 वूमेन पावर हेल्पलाईन को भी वर्तमान सरकार ने बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश अब ‘हत्या प्रदेश‘ बन गया है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ के समीपवर्ती जिले उन्नाव में हुयी घटना यह साबित कर रही है कि यूपी में जंगलराज कायम हो गया है। दलित उत्पीड़न और बच्चियों के साथ लगातार हो रही घटनाओं से प्रदेश का जनमानस आक्रोशित है।

उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा द्वारा दिये गये पिछले विधान सभा के चुनावी नारे ‘बहुत हुआ नारी पर वार‘ की सच्चाई जानना चाहती है। महिला विरोधी भाजपा सरकार प्रदेश में अविलम्ब महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक इसका विरोध करेगी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button