जनता की आवाज बुलंद करने को विधान भवन जा रहे सपा विधायकों के साथ पुलिस का दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या : सपा प्रमुख

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों पर हो रहे अत्याचार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों पर हो रहे अत्याचार, एमएसपी पर धान खरीद न होने, ऐतिहासिक बेरोजगारी, मंहगाई की आग में जल रही जनता की आवाज बुलंद करने के लिए ट्रैक्टर से विधान भवन जा रहे समाजवादी पार्टी के विधायकों आनन्द भदौरिया, उदयवीर सिंह, डॉ. संग्राम सिंह और राजेश यादव राजू के साथ आज (गुरुवार) मुख्यमंत्री जी के इशारे पर दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या है।

 

यह समाजवादी पार्टी विधायकों के प्रति भाजपा की विद्वेषपूर्ण नीति-रीति की भी परिचायक है। विधायकों को अपमानित करने के अलावा ट्रैक्टर जब्त कर लिये गए। उनके ड्राइवरों की बुरी तरह पिटाई की गई है। सत्ता के हर अन्याय और अत्याचार का उत्तर जनता अवश्य मांगेगी।

 

  

सपा प्रमुख (Akhilesh Yadav) ने कहा कि आज विधान भवन पर ट्रैक्टर के साथ अमिताभ बाजपेयी, डॉ. राजपाल कश्यप, रामवृक्ष यादव, सुनील सिंह साजन के प्रदर्शन करने पर पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। विधायकों को अपमानित करने की यह निंदनीय परम्परा भाजपा सरकार ने डाली है, जिसका उसे भी भुगतान करना होगा।

  

पार्टी अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि चाहे केन्द्र की ‘कील ठोको‘ भाजपा सरकार हो या उत्तर प्रदेश की ‘ठोक दो, और ‘राम नाम सत्य‘ कर देने वाली भाजपा सरकार ये सभी किसान आंदोलन के साथ खड़े जनसमर्थन से डरकर किसानों के प्रतीक तक से भयभीत हो उठे हैं। यह डर ही है, जो भाजपा सरकार को आक्रांत किए हुए हैं। इसमें वे उचित-अनुचित का भेद भी भूल गए हैं और जनता के अधिकारों को भी कुचलने की कुचेष्टा की जा रही है।

  

ये भी पढे़ें- Farmers Protest: भाकियू नेता राकेश टिकैत की हुंकार- आंदोलन को लेकर सरकार किसी गलतफहमी में न रहे, हम…

 

भाजपा सरकार द्वारा विधान भवन सत्र में भाग लेने जाते समय समाजवादी विधायकों की गिरफ्तारी और पुलिस दुर्व्यवहार हार कर जता दिया है कि भाजपा अपनी जमीन खो चुकी है। समाजवादी पार्टी से जनआकांक्षाओं को वाणी मिल रही है। जब 2022 में विधानसभा चुनाव होंगे तो जनता का एक-एक वोट समाजवादी पार्टी को मिलेगा। किसान विरोधी, भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का मन लोगों ने बना लिया है। समाजवादी पार्टी विधायकों के साथ पुलिस की बदसलूकी से भाजपा सरकार का तम्बू उखाड़ना तय है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button