सुल्तानपुर: सांसद संवाद केन्द्र पर शांतिपूर्व मनाया गया संजय गांधी का 74 वाँ जन्मदिन

खबर सुल्तानपुर से है जहाँ शुक्रवार को पांच सूत्रीय कार्यक्रम के प्रणेता संजय गांधी का 74 वाँ जन्मदिन सांसद संवाद केन्द्र पर शांति पूर्वक मनाया गया।

खबर सुल्तानपुर से है जहाँ शुक्रवार को पांच सूत्रीय कार्यक्रम के प्रणेता संजय गांधी का 74 वाँ जन्मदिन (Sanjay Gandhi’s 74th birthday)सांसद संवाद केन्द्र पर शांति  पूर्वक मनाया गया।

सांसद मेनका संजय गांधी के प्रतिनिधि रणजीत सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर व पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, पूर्व मंत्री जियालाल त्यागी,बृजेश वर्मा,डाॅ सुजीत सिंह, अरूण द्विवेदी, भाजपा नेता बाबी सिंह सहित उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संजय गांधी के चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की और शिद्दत से उनको याद किया।

संजय गांधी की 74 वीं जन्म जयंती पर उन्हें याद किया

बताते चले की इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रणजीत सिंह ने कहा संजय गांधी सही मायने में भविष्य दृष्टा और युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। युवा राजनीति के प्रणेता , क्रांतिकारी नेता संजय गांधी की 74 वीं जन्म जयंती (Sanjay Gandhi’s 74th birthday)पर उन्हें याद करते हुए वक्ताओं ने उनकी दूरदर्शिता, गरीबी उन्मूलन, जनसंख्या नियंत्रण के लिए किए गए प्रयास व देश को ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में आगे लाने के लिए किये गये योगदान के लिए याद किया।

ये भी पढ़े-मधुबनी: ग्रेट इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के एकेडमिक संस्थान की मलमल में आधारशिला रखी गई

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि रणजीत सिंह की अगुवाई में जिला पुरूष एवं महिला चिकित्सालय में संजय गांधी की याद में 101 मरीजों व गरीबों को फल वितरण किया गया।

तो वही इस दौरान जिला मंत्री राजेश सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष काली सहाय पाठक, रामचन्द्र दूबे, इन्द्र देव मिश्र, संतोंष दूबे, भाजपा नेता उत्तम सिंह, अवध कुमार सिंह, रमेश तिवारी , गांधी सिंह, मोहित सिंह, संदीप पाण्डेय, सतीश कुमार सिंह, हरिशंकर वर्मा, संजय कसौधन, शेष कुमार सिंह,अंकित कुमार मिश्रा, शिवमूर्ति पांडे, रेखा निषाद, देवेश सागर कसौधन, विजय सेन यादव, आयुष पांडे, गनेश राणा, अनवर खां,आलोक पाण्डेय ,प्रतीक पांडे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

सुल्तानपुर से सन्तोष पान्डेय की रिपोर्ट

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button