बिहार: उपेंद्र कुशवाहा ने दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना की सीबीआई जांच की मांग

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के पीड़ित के परिजनों से मिले।

गया: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के पीड़ित के परिजनों से मिले। इसे लेकर उपेंद्र कुशवाहा जिले के बेलागंज प्रखंड स्थित पीड़ित के घर पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिजनों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली। 

दुष्कर्म के बाद नाबालिग बच्ची की हत्या कर दी गई

इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने कहा कि यह काफी निंदनीय घटना है। सभ्य समाज के लिए इस तरह की घटना सही नहीं है। प्रथम दृष्टया में और स्थानीय लोगों ने जो बातें बताई है उससे स्पष्ट होता है कि दुष्कर्म के बाद नाबालिग बच्ची की हत्या कर दी गई। लोगों को स्थानीय प्रशासन पर विश्वास नहीं है।

ये भी पढ़े-सीतापुर: दबंगों का कहर, गरीब परिवार को पीटा

पीड़ित परिवार काफी गरीब तबके से आते हैं

ऐसे में हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करते है कि इस घटना की सीबीआई जांच कराई जाए। साथ ही स्थानीय प्रशासन की भी जांच हो। ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार काफी गरीब तबके से आते हैं। जो झोपड़ी में रहकर अपना जीवन व्यतीत करते है। ऐसे में हम सरकार से मांग करते हैं कि उन्हें मुआवजा भी दिया जाए। साथ ही दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। ताकि इस तरह की घटना दुबारा ना घटे।

गौरतलब है कि 11 दिसंबर को जिले के बेलागंज प्रखंड में एक नाबालिग बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। घटना के 3 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसे लेकर आज उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे थे।उनके साथ रालोसपा जिलाध्यक्ष राजीव प्रकाश उर्फ बंटी कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, पियूष कुमार, युवा रालोसपा के प्रदेश महासचिव जितेंद्र कुमार पासवान सहित कई लोग शामिल थे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button