मथुरा: लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही है सरकार- सपा

समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि जिस प्रकार केंद्र प्रदेश की सरकार लोकतंत्र का मजाक उड़ा रहे हैं यह सहनशीलता के बाहर होता जा रहा है।

मथुरा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक महेश आर्य आज किसान पद यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने मथुरा पहुँचे थे। महेश आर्या का कहना है कि जिस प्रकार केंद्र व प्रदेश की सरकार लोकतंत्र (democracy) का मजाक उड़ा रही है। यह पहले कभी नही हुआ। यह सहनशीलता के बाहर होता जा रहा है उनका कहना है कि जिस प्रकार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ आज लखनऊ में जो अमर्यादित व्यवहार व कार्यवाही की गई है। समाजवादी पार्टी उसकी तीर्व भत्सर्ना करती है।

ये भी पढ़े– लखनऊ: लोहिया कोरोना अस्पताल में लगा ऑक्सीजन टैंक

महेश आर्य का कहना है कि जब सहनशीलता समाप्त होती है तभी क्रांति का उदय होता है। आज किसानों के बिल के नाम पर केंद्र सरकार किसानों का शोषण कर रही है । यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सत्ता में बैठे लोग भूल चुके हैं कि आज सत्ता इनकी है तो कल किसी और की होगी बदले की भावना से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ पूरे प्रदेश में कार्यवाही की गई है पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। जब भी कोई विधायक या सांसद बनता है तो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए हुए संविधान की शपथ लेता है।

आज उसी संविधान के अधिकारों का हनन यूपी की योगी सरकार द्वारा किया जा रहा है। कोई भी प्रदेश सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से काम करती है तो गवर्नर को अधिकार है और सरकार को बर्खास्त किया जा सकता है। इसी प्रकार यदि केंद्र सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से काम करती है तो उसे बर्खास्त करने का अधिकार राष्ट्रपति को है लेकिन आज देश का अन्नदाता किसान सड़कों पर है। केंद्र सरकार पर जूं नही रेंग रही प्रदेश सरकार पर जूं नही रेंग रही है। हम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता किसानों के साथ आखरी क्षण तक संघर्ष करते रहेंगे। अखिलेश यादव के नेतृत्व में हम प्रदेश के लिए सँघर्ष करते रहेंगे। प्रदेश की जनता ने भी अब तय कर लिया है 2022 में सपा की सरकार प्रदेश में बनने जा रही है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button