सुल्तानपुर: रिश्तेदारी में आई महिला का संदिग्ध परिस्थितयों में मिला शव, मचा हड़कंप

खबर सुल्तानपुर से है जहाँ रिश्तेदारी में आई महिला का संदिग्ध परिस्थितयों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया ये जा रहा है कि आज सुबह ही ये महिला मॉर्निंग वॉक के घर से निकली थी लेकिन काफी देर बाद जब घर वापस नही लौटी, तो इसकी खोजबीन हुई तो खेत के पास इसका शव बरामद हुआ।

खबर सुल्तानपुर से है जहाँ रिश्तेदारी में आई महिला का संदिग्ध परिस्थितयों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया ये जा रहा है कि आज सुबह ही ये महिला मॉर्निंग वॉक के घर से निकली थी लेकिन काफी देर बाद जब घर वापस नही लौटी, तो इसकी खोजबीन हुई तो खेत के पास इसका शव बरामद हुआ। फ़िलहाल सूचना मिलते ही एसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की जा रही है।

दरअसल ये मामला है बल्दीराय थानाक्षेत्र के केवटली गांव का। इसी गांव में रामकेवल के घर अयोध्या जिले के सोहावल थानाक्षेत्र के अरथर गांव की रहने वाली द्रौपदी आई हुई थी। आज सुबह वो घर से निकली लेकिन काफी समय तक नही लौटी तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की।

यह भी पढ़े: विधायक निधि से लाभान्वित होंगे शिक्षा मंत्री के क्षेत्रवासी

घर से कुछ दूर पर खेत के बगल उसका शव पड़ा दिखाई दिया जिसके बाद हड़कम्प मच गया। आनन फानन पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद एसपी समेत तमाम पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मौत कैसे हुई इसकी जानकारी के लिये फोरेंसिक टीम भी बुलाकर जांच पड़ताल कराई जा रही है। फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और मामले की पड़ताल की जा रही है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button