#BirthdaySpecial – आज 31 साल के हुए तेजस्वी यादव, अगर वे मुख्यमंत्री बनते हैं तो बनाएंगे ये रिकॉर्ड

क्रिकेटर कहे या राजनेता इन्होने दोनों ही क्षेत्र में अपना भाग्य आजमाया है। हम बात कर रहे है राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजस्वी यादव की।

क्रिकेटर कहे या राजनेता इन्होने दोनों ही क्षेत्र में अपना भाग्य आजमाया है। हम बात कर रहे है राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजस्वी यादव की। तेजस्वी प्रसाद यादव एक राजनेता तथा वर्तमान में बिहार के विधायक दल के नेता प्रतिपक्ष है। वे बिहार विधानसभा में राघोपुर से विधायक है।

जब कभी उनसे शादी कब कर रहे हैं का सवाल पूछा जाता तो उनका जवाब….

आज उनका जन्मदिन है। आज यानि सोमवार को तेजस्वी यादव 31 साल के हो जाएंगे। एग्जिट पोल नतीजों के अनुसार तेजस्वी बिहार के सीएम बनने जा रहे हैं। लेकिन एग्जैक्ट नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। तेजस्वी के बर्थडे के अगले दिन बिहार चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। इससे पहले तेजस्वी ने चेतावनी जारी की है कि परिणाम कुछ भी आए लेकिन आपा नहीं खोना है। वहीं, 31 साल के तेजस्वी से उनकी शादी को लेकर भी सवाल पूछा जाता है। लेकिन वह गोल-गोल जवाब देकर बचते रहे हैं।

ये भी पढ़े-लखनऊ – आंगनबाड़ी से जूड़े लोगों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार लाभार्थियों को मुहैया कराएगी ये चीजें

तेजस्वी का जन्मदिन सोमवार को है और बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम मंगलवार को। तेजस्वी के नाम पर एक और कीर्तिमान बन सकता है। वह बिहार के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होंगे। तेजस्वी के पहले सतीश प्रसाद सिंह 32 साल की उम्र में 1968 में बिहार के मुख्यमंत्री बन चुके थे।

तेजस्वी यह करामात 31 साल की उम्र में ही कर गुजरेंगे। एक जनवरी 1936 में जन्मे सतीश का कार्यकाल सिर्फ पांच दिनों का रहा था। हालांकि तेजस्वी का कीर्तिमान नतीजे पर ही निर्भर करता है। अभी एक्जिट पोल के बाद सिर्फ चर्चाओं का बाजार गर्म है।एक्जिट पोल का अनुमान सच हुआ तो तेजस्वी राष्ट्रीय स्तर पर भी सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होने का रिकार्ड बना सकते हैं।

किंतु पुड्डुचेरी को राज्य का दर्जा नहीं है। वह केंद्र शासित प्रदेश है। रोजगार और स्थायी नौकरी को मुद्दा बनाकर तेजस्वी ने बिहार में महागठबंधन के लिए अनुकूल माहौल बनाया। पूरे चुनाव में उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए प्रचार की बागडोर अपने हाथ में ले रखी थी। उन्होंने कुल 251 सभाएं की हैं। राजद, कांग्रेस और वामदलों के तकरीबन सभी प्रत्याशियों के क्षेत्र में गए।

धूमधाम से नहीं मनाएंगे बर्थडे

प्रत्येक साल युवा राजद तेजस्वी के जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाता आ रहा है। इस बार भी कुछ वैसा ही उत्साह है। किंतु तेजस्वी नहीं चाहते कि जन्मदिन के बहाने मतगणना से पहले अनावश्यक रूप से लोग सड़कों पर निकल उत्साह मनाएं। इसलिए राजद नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वह इस दिन को सादगी से मनाएं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button