बांझपन को दूर करने में मदद करती हैं ये 4 एक्सरसाइज

नियमित रूप से व्यायाम करने के बहुत सारे फायदे हैं। एक्सरसाइज शरीर को कई तरीकों से फायदा पहुंचाते हैं।

नियमित रूप से व्यायाम करने के बहुत सारे फायदे हैं। एक्सरसाइज शरीर को कई तरीकों से फायदा पहुंचाते हैं। इसके अलावा, एक्सरसाइज के कुछ प्रमुख प्रभाव हैं जो अप्रत्यक्ष रूप से आपके भीतर खोई हुई फर्टिलिटी को वापस लाने की दिशा में काम करते हैं। प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए सही व्यायाम क्या हो सकते हैं? यहां हम आपको कुछ जरूरी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जो महिलाओं और पुरुषों में प्रजनन क्षमता को बढ़ाते हैं और बांझपन की समस्या को दूर करते हैं।

ये भी पढ़ें-प्राणायाम कर पाएं एक स्वस्थ शरीर, जान लें ये बातें..

क्या प्रजनन क्षमता के लिए एक्सरसाइज सही है?
इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि, एक्सरसाइज हमारी प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मदद करती है। हालांकि इस सबंध में अभी तक किसी शोध में दावा नहीं किया गया है, लेकिन एक्सरसाइज से शरीर में होने वाले कई बदलाव प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। आहार और जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन महिला और पुरुष दोनों में इनफर्टिलिटी की समस्या के समाधान के लिए जरूरी हैं।

फर्टिलिटी बूस्टिंग एक्सरसाइज
कार्डियो एक्सरसाइज
इसमें वॉकिंग, जॉगिंग, एरोबिक्स, ज़ुम्बा आदि शामिल हैं जो शरीर में परिसंचरण को बढ़ा सकते हैं। स्वस्थ गर्भावस्था के लिए रक्त का अच्छा प्रवाह आवश्यक है। आप प्रत्येक दिन 15 मिनट तेज चलना या टहलना शुरू कर सकते हैं और धीरे-धीरे इसे 30 मिनट तक बढ़ा सकते हैं।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
यह वजन कम करने, शरीर में मांसपेशियों के निर्माण और सहनशक्ति को बढ़ाने में मदद कर सकता है। सप्ताह में तीन या चार दिन ट्रेनर के साथ, मॉडरेट स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का प्रयास करें।

स्ट्रेचिंग एंड फ्लेक्सीबिलिटी
वर्कआउट करने से पहले हमेशा स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें। ये आपके लचीलेपन को बढ़ाएंगे, तनाव दूर करेंगे और वर्कआउट करते समय किसी चोट की संभावना को कम करेंगे।

योगा
यह किसी भी कार्डियो एक्सरसाइज की तरह तीव्र नहीं हो सकता है, लेकिन योग आपके शरीर में लचीलेपन के स्तर को बनाए रखने में मदद करने के लिए आवश्यक है, साथ ही तनाव और चिंता को कम करने की दिशा में काम करता है, जिससे आपके मानसिक स्वास्थ्य को काफी प्रभावी ढंग से बढ़ावा मिलता है।

Note- The UP Khabar एक नया शो ला रहा है, जिसका नाम ‘जनता रिपोर्टर’ है। इस शो में हम आपके क्षेत्र की समस्याओं को आपके ही जरिए सरकार तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इस शो में आपको बस अपने मोबाइल फोन से अपने क्षेत्र की समस्याओं का वीडियो बनाकर हमें अपने नाम और पते के साथ इस WhatsApp (9559209076) नंबर पर फॉरवर्ड करना है। साथ ही हमारे यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब करके अपनी आवाज़ को बुलंद करें।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button