इस बार भाई दूज में भाई को खिलाएं अपने हाथ की बनी चॉकलेट फ्रोज़न फिरनी

गोवर्धन के अगले दिन कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भैया दूज का त्योहार मनाया जाता है।इस अवसर पर बहनें अपने भाई को तिलक लगाती है।

गोवर्धन के अगले दिन कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भैया दूज का त्योहार मनाया जाता है।इस अवसर पर बहनें अपने भाई को तिलक लगाती है। अपने भाई का स्वागत सत्कार करती है और उनकी लम्बी उम्र की कामना करती है। मान्यता है कि इस दिन जो भी भाई अपनी बहन के घर जाकर भोजन ग्रहण और तिलक करवाता है उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती। भाई दूज के दिन यमराज के सचिव चित्रगुप्त जी की भी पूजा होती है। इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए आप चॉकलेट फ्रोज़न फिरनी बना सकती हैं।

ये भी पढ़े- कभी इस सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय चुनाव

बनाने की रेसिपी…

सामग्री:
दूध- 2 लीटर
घी- 200 ग्राम
काजू- 200 ग्राम
इलाइची पाउडर- 2 ग्राम
चावल का पाउडर- 100 ग्राम
गुड़ पाउडर- 400 ग्राम

गार्निशिंग के लिए
पिस्ता (कटे हुए)
अनार के दाने

वि​धि:
1. एक पैन में दूध डालकर मीडियम आंच लगातार 20 मिनट उबालें।
2. अब चावल का पाउडर डालकर 5 मिनट तक पकाएं।
3. इसमें घी व गुड़ पाउडर डालकर धीमी आंच पर 8 मिनट तक पकाएं‌‌।
4. अब इसमें इलाइची पाउडर और काजू डालकर मीडियम आंच पर 5 मिनट तक चलाएं।
5. आखिर में इसे 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाकर गैस बंद कर दें।
6. इसे मोल्ड में भर कर फ्रिजर में रखें।
7. इसके सेट होने के बाद मोल्ड से निकालकर पिस्ता और अनार दाने से गार्निश करें।
8. लीजिए आपकी फ्रोजन फिरनी बन कर तैयार है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button