मेरठ: प्रसपा नेता अमित जानी पर दर्ज हुए दो मुकदमे

उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रसपा नेता अमित जानी पर 2 मुकदमे दर्ज हुए हैं। हॉस्पिटल में डॉक्टर को जान से मारने की दी थी धमकी। अमित जानी असलहा धारियों के साथ अस्पताल पहुंचे थे।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में  प्रसपा नेता अमित जानी (Amit Jani) पर 2 मुकदमे दर्ज हुए हैं। हॉस्पिटल में डॉक्टर को जान से मारने की दी थी धमकी।  अमित जानी असलहा धारियों के साथ अस्पताल पहुंचे थे। बिना परमिशन के जनसभा करने पर भी मुकदमा दर्ज़ किया गया है। 17 दिसंबर को शिवपाल यादव की रैली कराई थी। प्रसपा नेता अमित जानी अक्सर विवादों रहते हैं। 

बिना परमिशन सभा करने का आरोप है

अमित जानी (Amit Jani) पर मेरठ के दो थानों में उन पर 24 घंटे के भीतर दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। एक मामले में डॉक्टर को धमकाने और दूसरे मामले में बिना परमिशन सभा करने का आरोप है। कंकरखेड़ा के शोभापुर में दर्शन हॉस्पिटल है। अमित जानी कुछ समर्थकों के साथ शुक्रवार रात 9.25 बजे हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज को देखने के लिए आए।

ये भी पढ़े-समसुल रहमान फारुकी के निधन से डाक कर्मियों में शोक

जान से मारने की धमकी दी

डॉ. राहुल पाराशर का कहना है कि अमित जानी (Amit Jani) कुछ हथियारबंद लोगों के साथ हॉस्पिटल में दाखिल हुए। उन्होंने स्टाफ से अभद्रता की। जान से मारने की धमकी दी। किसी के भी मुंह पर मास्क नहीं था। डॉक्टर ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया कराई है। इस आधार पर कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उधर, 17 दिसंबर को जानी खुर्द थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में प्रसपा नेता अमित जानी (Amit Jani) ने सभा को संबोधित किया था। इस दौरान हथियारों का भी प्रदर्शन हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने अमित की गाड़ी में लगे हूटर उतरवा दिए। हथियार जब्त कर लिए। जांच में हथियार सही पाए गए थे। पुलिस ने बिना परमिशन सभा करने में अमित जानी व पांच अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 188, 269 व 270 में मुकदमा पंजीकृत किया है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button