कोरोना के बाद अब लोगों को इस आसमानी समस्या से होना पड़ रहा है दो चार

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के मैदानी राज्यों में गर्मी जमकर अपना सितम दिखा रही है।

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के मैदानी राज्यों में गर्मी जमकर अपना सितम दिखा रही है। जिसकी वजह से लोगो को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तो गर्मी इस प्रकार से अपना तांडव मचा रही है कि AC और कूलर भी कुछ समय के बाद उनके सामने नतमस्तक हो जा रहे है। फ़िलहाल एक से दो हफ्ते तक प्रदेशवासियों को इस शरीर जलाने वाली धुप को झेलना पड़ेगा और इसके पीछे की वजह मौसम विभाग द्वारा की गयी भविष्यवाणी है।

मौसम विभाग ने इस बात का दावा किया है कि पाकिस्तान से आने वाली गर्म पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की वजह से अगले दो दिनों के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिम भारत में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं दूसरी तरफ आने वाले 5 दिनों के दौरान बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। जताई जा रही है।

देश के इन राज्यों में तापमान 40 के पार

राजस्थान का गंगानगर कल पुरे देश में सबसे गर्म जगह मानी गयी है, यहां पे गुरुवार को तापमान 45.8 दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा के नारनौल में तेज धूप के चलते तापमान 44.0 रहा। देश की राजधानी में भी गर्मी जमकर अपना कहर बरपा रही है। गुरुवार को यहां का तापमान 43.5 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी लगातार आग बरस रही है वहां का तापमान 43.4 दर्ज किया गया है। यूपी में अलीगढ़ सबसे ज्यादा गर्म रहा यहां पे गुरुवार को तापमान 43.2 रहा।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button