उत्तराखंड: मुख्यमंत्री के बाद अब BJP ने बदला प्रदेश अध्यक्ष, बंशीधर भगत की जगह मदन कौशिक को दी जिम्मेदारी

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Elections) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने देवनगरी का मुख्यमंत्री बदलने के बाद पार्टी ने अब एक और बदलाव किया है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Elections) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने देवनगरी का मुख्यमंत्री बदलने के बाद पार्टी ने अब एक और बदलाव किया है। बीजेपी ने अब अपना प्रदेश अध्यक्ष भी बदल दिया है। भाजपा की ओर से बंशीधर भगत को हटाकर उत्तराखंड का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

नए मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं बंशीधर भगत

बताया जा रहा है कि बंशीधर भगत को नए मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह मदन कौशिक ने उत्तराखंड के बीजेपी (BJP) प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के साथ मुलाकात भी की थी।

ये भी पढ़ें- बलिया : किन्नर माधुरी पांडे ने महाशिवरात्रि के पर्व पर गरीबों में बांटे कपड़े-कंबल

बीजेपी (BJP) महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चिट्ठी भी जारी की गई है, जिसमें लिखा गया है कि विधायक मदन कौशिक को तत्काल प्रभाव से उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मंत्रिमंडल के गठन की तैयारी में जुटे हैं तीरथ सिंह रावत 

मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी के बाद तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल के गठन की तैयारी में जुट गए हैं। वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर कैबिनेट मंत्रियों के नामों पर विचार कर सकते हैं। तीरथ सिंह रावत पूरा मंत्रिमंडल बनाने में जुटे हैं। उनके मंत्रिमंडल में 11 मंत्री होंगे।

बता दें कि आज शाम उत्तराखंड कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। शाम पांच बजे राजभवन में 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रिमंडल में चार ठाकुर, चार ब्राह्मण के अलावा एक महिला और एक दलित चेहरा शामिल हो सकता है। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और मदन कौशिक देहरादून पहुंच गए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि कुछ विधायकों ने अंतिम समय में अपनी ताकत झोंक दी है।

इन्हें मंत्रीमंडल में मिल सकती है जगह

बताया जा रहा है कि तीरथ सिंह मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है। प्रदेश उपाध्यक्ष और खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी, किच्छा से विधायक राजेश शुक्ला, दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत, नरेंद्र नगर से विधायक सुबोध उनियाल, बाजपुर से विधायक यशपाल आर्य, चौबट्टाखाल से विधायक सतपाल महाराज, बदरीनाथ से विधायक महेंद्र भट्ट , यमकेश्वर से विधायक ऋतु खंडूरी, कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत, हरिद्वार ग्रामीण से विधायक यतीश्वरानंद, डीडीहाट विधायक से विशन सिंह चुफाल, कोटद्वार से विधायक हरक सिंह रावत और श्रीनगर से विधायक धनसिंह रावत को मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button