मूली खाने के क्या हैं फायदे और नुकसान, जानकर रह जाएंगे दंग?

सर्दियां आते ही बाजार में कई वैरायटी की सब्जियां आने लगती है। इन सब्जियों में कुछ ऐसी भी सब्जियां है जो हमारे लिए फायदे मंद साबित होती है।

सर्दियां आते ही बाजार में कई वैरायटी की सब्जियां आने लगती है। इन सब्जियों में कुछ ऐसी भी सब्जियां है जो हमारे लिए फायदे मंद साबित होती है। उन्हीं सब्जियों  में से एक सब्जी है मूली। लोग ठण्डीयों में मूली के पराठे, मूली का साग, मूली का अचार और सलाद खाना बेहद पंसद करते है। जो कि हमारे लिए फायदे मंद भी होता है। वहीं कुछ ऐसे लोग भी है जिन्हें मूली बिल्कुल पंसद नहीं होती है। पर क्या आपको पता है मूली खाने के बहुत फायदे होते है, जिसे सुन कर आप भी चौक जाएंगे। जी हां, मूली भले ही आपको बेस्वाद लगे पर ये आपके लिए दवाई का काम करती है। चलिए तो बिना वक्त जाया करें हम आपको मूली के फायदों के बारे में बताते है।

ये भी पढ़े-गुड़ और घी के रोज़ाना सेवन से होंगे ये गजब के फायदे

मूली खानें के फायदे-

अगर आप रोजना मूली का सेवन करते है तो आपको कैंसर, डायबिटीज, ब्‍लड प्रेशर समेत कई बीमारियों से छूटकारा मिल सकेगा।

1. मूली खाने से आप सदिर्यों में जुकाम से बच सकते है। भले मूली की तासीर ठंडी होती है, लेकिन यह आपको सर्दी-जुकाम से लड़ने में मदद करती है।

2. मूली खाने से आपका पाचन तंत्र भी सही रहेगा। मूली खाने से आपको गैस की परेशानी से निजाद मिलेगा। खाली पेट मूली का सेवन करना सेहत के लिए फायदे मंद होता है।

3. मूली में भरपूर मात्रा में फॉलिक एसिड, विटामिन C और एंथोकाइनिन पाया जाता है। वहीं ये चीजें शरीर को कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं। जिससे मुंह, पेट, आंत और किडनी के कैंसर से लड़ने में मदद करते है।

4. मूली कम ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स के लिए जानी जाती है। मूली खाने से ब्‍लड शुगर पर कोई असर नहीं होता है। रोजाना सुबह खाने में मूली का सेवन करने से डायबिटीज से जल्द छुटकारा मिल सकता है।

5. मूली शरीर से कार्बन डाई ऑक्साइड निकालकर ऑक्सीजन प्रदान करती है।

6. मूली खाने से इम्यून पावर बढ़ाती है। जो कि हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखती है।

7.बवासीर में कच्ची मूली या मूली के पत्तों की सब्जी बनाकर खाना फायदेमंद होता है। हर रोज सुबह उठते ही एक कच्ची मूली खाने से पीलीया रोग में आराम मिलता है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button